Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों के निवारण हेतु बैठक हुई संपन्न

1 min read
Text Size:

Harda News : मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदा द्वारा 14 दिसम्बर को आयोजित होने वाली वर्ष 2024 की अंतिम नेशनल लोक अदालत में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण एवं धारा 138 एन.आई. एक्ट के प्रकरणों के अधिक से अधिक संख्या में निराकरण किये जाने के लिये प्रधान जिला न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा श्रीमती तृप्ति शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, बीमा कंपनी के अधिवक्तागण, क्लेमेंट व नॉन क्लेमेंट के अधिवक्तागण, अन्य अधिवक्तागण के साथ बैठक आयाजित की गई।

अध्यक्ष श्रीमती शर्मा ने नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों का राजीनामा के आधार पर निराकरण पर विमर्श किया। श्रीमती शर्मा ने ऐसे प्रकरण जिनमें बीमा पॉलिसी संबंधी कोई ब्रीच नहीं है, ऐसे प्रकरणों को गंभीरता से विचार में लेकर अधिक से अधिक क्लेम प्रकरणों का राजीनामा के आधार पर निराकरण करने में सहयोग प्रदान करने के लिये अनुरोध किया। बैठक में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के सदस्यों को प्रकरणों के निराकरण हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया। साथ ही धारा 138 एन.आई. एक्ट अंतर्गत लंबित प्रकरणों के संबंध में भी चर्चा की गई।

What do you think?