Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : मुख्यमंत्री के निर्देश पर किसानों उपलब्ध कराया जा रहा है उर्वरक

2 min read
Fertilizers are being made available to farmers
Text Size:

Harda News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर किसानों की आवश्यकता के अनुसार पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध कराया जा रहा है। हरदा जिले में कृषि व राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की निगरानी में किसानों को उर्वरक का वितरण किया जा रहा है। उप संचालक कृषि संजय यादव ने बताया कि जिले में रबी वर्ष 2024-25 में किसानों को सुगमता से उर्वरक की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए अद्यतन स्थिति में यूरिया उर्वरक 29497.6 मैट्रिक टन का भंडारण किया गया है, जिसमें से 25437.346 मैट्रिक टन उर्वरक किसानों को वितरण किया जा चुका है तथा 4060.254 मैट्रिक टन जिले में अभी उपलब्ध है। इसी प्रकार डी.ए.पी. उर्वरक 16128.3 मैट्रिक टन का भंडारण किया गया है, जिसमें से 14616.75 मैट्रिक टन उर्वरक किसानों को वितरण किया जा चुका है तथा 1511.55 मैट्रिक टन जिले में उपलब्ध है।

इसी प्रकार एन.पी.के. काम्प्लेक्स उर्वरक 8866.4 मैट्रिक टन का भंडारण किया गया है, जिसमें से 8760.49 मैट्रिक टन उर्वरक कृषकों को वितरण किया जा चुका है तथा 105.91 मैट्रिक टन जिले में उपलब्ध है। उन्होने बताया कि सिंगल सुपर फास्फेट 11570 मैट्रिक टन का भंडारण किया गया है, जिसमें से 10467.91 मैट्रिक टन उर्वरक कृषकों को वितरण किया जा चुका है तथा 1102.09 मैट्रिक टन जिले में उपलब्ध है। इसी तरह म्यूरेट ऑफ पोटाश 900.6 मैट्रिक टन का भंडारण किया गया है, जिसमें से 834.55 मैट्रिक टन उर्वरक कृषकों को वितरण किया जा चुका है तथा 66.05 मैट्रिक टन जिले में उपलब्ध है।

What do you think?