Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : आधारिक वेबसाइट्स से ही जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनायें

2 min read
Text Size:

Harda News : वर्तमान में यह संज्ञान में आया है कि कई फेक पोर्टल या वेबसाइट के माध्यम से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किये जा रहे है, जो कि वैधानिक नहीं है। इन फेक पोर्टल या वेबसाइट के कारण नागरिकगण भ्रमित हो रहे हैं। आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के आयुक्त  ऋषि गर्ग ने बताया कि भारत सरकार के अधिकृत यूआरएल https://dc.crsorgi.gov.in/ पर लॉगिन कर वैधानिक जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाये जा सकते हैं। उन्होने बताया कि अन्य किसी माध्यम से बनवाया गया प्रमाण पत्र नकली प्रमाण पत्र हो सकता है, इसे बनवाने से बचें।

आयुक्त ऋषि गर्ग ने बताया कि यदि किसी आवेदक को ऑनलाइन प्रमाण पत्र बनाने में कठिनाई आ रही है तो वह जहां पर घटना घटित हुई है, उससे संबंधित पंजीयन इकाई में आवेदन करे।

जैसे कि यदि प्रायवेट अस्पताल में जन्म अथवा मृत्यु हुई है तो वहां की नगर पालिक निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत में आवेदन करें और यदि ग्रामीण क्षेत्र में जन्म मृत्यु हुई है, तो वहां की ग्राम पंचायत में आवेदन करने पर प्रमाण पत्र बनेगा।

आयुक्त  गर्ग ने बताया कि छावनी बोर्ड, कुछ फैक्ट्री जिन्हें पंजीयन इकाई घोषित किया गया है, वहां के परिसर में होने वाली जन्म-मृत्यु का पंजीयन वहीं होगा। इसके अलावा अन्य किसी भी पोर्टल अथवा वेबसाइट्स से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिये लॉगिन न करें, न ही आवेदन करें, यहां से बनाये गये प्रमाण पत्र किसी भी शासकीय योजना में स्वीकार्य नहीं होंगे।

What do you think?