Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 26°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : पटाखा फैक्ट्री विस्फोट दुर्घटना के मृतकों के परिजनों को दी 15-15 लाख की मदद

1 min read
Text Size:
Harda News : गत फरवरी माह में जिले के ग्राम बैरागढ़ में हुई पटाखा फैक्ट्री विस्फोट दुर्घटना के मृतकों के परिजनों को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश के पालन में 15-15 लाख रूपये की सहायता राशि उनके खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर कर दी गई है।
कलेक्टर आदित्य सिंह ने बताया कि एनजीटी के आदेश दिनांक 7 जनवरी 2025 के पालन में इस दुर्घटना में मृत प्रियांशु प्रजापति निवासी खेड़ी मोहल्ला, अनुज पिता शोभाराम कुचबंदिया निवासी टंकी मोहल्ला, आबिद खां निवासी मानपुरा मोहल्ला, अयाज खान निवासी ग्राम रहटाखुर्द, बानो बी निवासी खेड़ीपुरा मोहल्ला, प्रमिला बाई चौहान निवासी बैरागढ़, कैलाश परमार निवासी नागलवाड़ी सेगांव जिला खरगोन, जेबुन बी निवासी अम्बेडकर वार्ड, पियूष पुत्र संजय निवासी बैरागढ़ के परिजनों को सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है।
कलेक्टर सिंह ने बताया कि सोमवार को कुल 9 मृतकों के परिजनों के खाते में राशि ट्रांसफर की गई है जबकि इससे पूर्व 4 अन्य मृतको श्री मुविन खान निवासी मानपुरा, मुकेश बेलदार निवासी बैरागढ़,  रहीम पुत्र रोशन निवासी कड़ोला उबारी तथा उषा चंदेल निवासी बैरागढ़ के परिजनों को 15-15 लाख की मदद की जा चुकी है। इस तरह सभी 13 मृतकों के परिजनों को सहायता राशि का भुगतान कर दिया गया है।
What do you think?