Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : सोयाबीन की खरीदी में तौल में बरतें पुरी पारदर्शिता जिससे किसानों को संतुष्टि और संतोष प्रदान हो

3 min read
Be careful in weighing while buying soybean
Text Size:

Harda News : जिले के सभी खरीदी केंद्रों में सोयाबीन की खरीदी चालू हो गई है। लक्ष्य के अनुसार खरीदी की जा रही है। शासन द्वारा निर्धारित मापदंड के अनुसार खरीदी का लक्ष्य है। किसानों की सुविधा का पूरा ख्याल रखते हुए खरीदी की जा रही है।

सुल्तानपुर वेयरहाउस के चेकिंग के दौरान म.प्र. वेयरहाउसिंग एण्ड लॉजिस्टिक्स कार्पोरशन के क्षेत्रिय प्रबंधक अतुल सोरटे ने बताया कि निर्देश दिया की शासन द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन करते हुए खरीदी की जाय। शिकायत मिलने पर सख्त कार्यवाही की जायेगी। खरीदारी केंद्र में तौल कांटा पर विशेष जोर दिया जाये ताकि किसानों के साथ अन्याय ना हो। किसानों की शिकायत नहीं आनी चाहिए।

एक हेक्टेयर पर 11 क्विंटल खरीदी का प्रावधान –

1 हेक्टेयर पर 11 क्विंटल की दर से खरीदी का प्रावधान है। किसान के पास जितने हेक्टेयर भूमि है, 11 क्विंटल की दर से खरीदी करवाई जा रही है। जिन किसानों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है और उनके द्वारा स्लॉट बुक करवाया गया है उनके सोयाबीन की खरीदी की जा रही है। एक ही दिन में कई किसानों ने स्लॉट बुक करवाये है तो क्राश खरीदी करवाई जा रही है। फोन पर किसानों को जानकारी दी जाती है।

जिसके कारण किसानों को परेशान नहीं होना पड़े। किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है। पोर्टल पर खरीदी की रिपोर्ट दर्ज करवाई जा रही है। जिसके कारण समय सीमा में किसानों का भुगतान सुनिश्चित हो सके। भुगतान समय पर हो इस पर विशेष जोर दिया जा रहा है ।

स्लाट बुक करवाना अनिवार्य –

जिन किसानों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। उन्हीं को ही स्लॉट बुक करने की पात्रता होगी। इस संबंध में शासन द्वारा तारीख अलग से घोषित की जायेगी तभी किसान स्लॉट बुक कर सोयाबीन खरीदी में शामिल हो सकेंगे। अभी उन किसानों की सोयाबीन खरीदी की जा रही है। जिन किसानों ने स्लॉट बुक किया है। इस संबंध में किसानों को चाही गई जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है। जिससे किसानों को परेशान न होना पड़े।

तौल में बरतें पारदर्शिता –

क्षेत्रिय प्रबंधक सोरटे ने खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करने के दौरान तौल में पूरी पारदर्शिता बरतें जिससे किसानों को संतुष्टि और संतोष प्रदान हो सके। किसानों की समस्या को प्राथमिकता से सुनें और उसका समाधान करें। भुगतान में विलंब ना हो इसका पूरा ख्याल रखें और खरीदी की जानकारी पोर्टल पर तत्काल अपलोड करें।

वेयरहाउसों में किसानों की सुविधा के लिहाज से आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। खरीदी की पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती जाये। स्लॉट बुक के हिसाब से खरीदी की जायं। एक दिन में यदि ज्यादा किसानों ने स्लॉट बुक किया है तो क्रमश: खरीदी में सभी किसानों को शामिल किया जाये। किसानों को अनावश्यक परेशान न किया जाये। किसानों का सम्मान करते हुए खरीदी की सुविधा प्रदान की जाये ।

सुल्तानपुर वेयरहाउस – नरेंद्र मंडलोई ने बताया कि इस वेयरहाउस अंतर्गत चार सोयाबीन खरीदी सेंटरों में खरीदी की जा रही है।

What do you think?