Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : महिला सशक्त वाहिनी की कक्षाएं 3 अक्टूबर से होंगी शुरू इच्छुक युवतियां करें आवेदन

1 min read
Text Size:

Harda News : कक्षा बारहवीं उत्तीर्ण युवतियों व बालिकाओं को पुलिस भर्ती एवं अन्य शासकीय भर्ती प्रक्रिया में चयन के लिये प्रोत्साहन व प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से हरदा जिले में महिला सशक्त वाहिनी कक्षाएं आयोजित की जाती है। इन कक्षाओं में महिलाओं व बालिकाओं को फिजिकल प्रशिक्षण के साथ-साथ लिखित परीक्षा की तैयारी के संबंध में मार्गदर्शन दिया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास संजय त्रिपाठी ने बताया कि ये कक्षाएं आगामी 3 अक्टूबर से शुरू होंगी।

इसके लिये इच्छुक बालिकाएं व महिलाएं इन्दौर रोड़ बायपास चौराहे पर स्थित महिला बाल विकास कार्यालय भवन में आवेदन कर सकते है। ये कक्षाएं सुबह 10 से 12 बजे तक सोमवार से शुक्रवार तक संचालित की जाएंगी तथा शनिवार व रविवार को सुबह 7 से 9 बजे तक फिजिकल क्लास आयोजित होगी। छात्राओं को नि:शुल्क स्टेशनरी व पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी। इच्छुक युवतियां अपने आधार कार्ड की छायाप्रति, पासपोर्ट साइज फोटो, दसवी व बारहवी की मार्कशीट की छायाप्रति संलग्न कर आवेदन जमा करा सकते है।

What do you think?