Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 30°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : वरिष्ठजनों के सुख-दुख की साथी है ‘एल्डर हेल्पलाइन’ नम्बर

1 min read
A companion of senior citizens in their happiness and sorrow
Text Size:

Harda News : भारत सरकार द्वारा स्थापित टोल फ्री एल्डर लाइन हेल्पलाइन 14567 वरिष्ठजनों के सुख-दुख की साथी है। इस हेल्पलाइन नम्बर पर वृद्धजन विभिन्न समस्याओं पर सुझाव प्राप्त कर सकते है तथा भावनात्मक सहयोग व काउंसलिंग की सुविधा भी इस नम्बर पर उपलब्ध है। वरिष्ठ नागरिकों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी इस नम्बर पर उपलब्ध है। यह केन्द्र सरकार की योजना, मध्यप्रदेश में संचालित की जा रही है। एल्डर लाइन नम्बर 14567 हेल्प एज इंडिया द्वारा 17 मई 2021 से संचालित है। प्रदेश में नेशनल हेल्प लाइन द्वारा वरिष्ठजनों से संबंधित जानकारी, सुझाव, भावनात्मक सहयोग, दुर्घटना, दुर्व्यवहार से बचाव के लिये जानकारी प्रदान की जाती है। यह सेवा वरिष्ठजनों की सहायता के लिये प्रात: 8 से रात्रि 8 बजे तक उपलब्ध है।

What do you think?