Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news: पीले चावल देकर कर रहे हैं 7 मई को मतदान करने की अपील

1 min read
Giving yellow rice and appealing to vote on 7th May
Text Size:

Harda news: आगामी 7 मई को लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदान संपन्न होगा। हरदा में मतदान को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कलेक्टर आदित्य सिंह के मार्गदर्शन मे विभिन्न गतिविधीयों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे देखने को मिल रहा है कि आमजन भी बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे है और मतदान को लेकर उनमें उत्साह देखा जा रहा है।

इससे पूर्व मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। कलेक्टर आदित्य सिंह ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन के मतदान के लिए बी.एल.ओ द्वारा मतदाताओं केे घर-घर जाकर पीले चावल देकर 7 मई को मतदान केन्द्र पर जाकर मतदान करने के लिये समझाईश दी जा रही है।

उन्होने बताया कि जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों हरदा एवं टिमरनी के सभी मतदान केन्द्रों के बी.एल.ओ. अपने मतदान केन्द्र के मतदाताओं को मतदाता पर्ची का वितरण भी घर-घर जाकर कर रहे हैं ताकि मतदान के दिन मतदाताओं को परेशान न होना पढ़ें।

What do you think?