Skip to content
ताज़ा खबर
कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव हरदामध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड-बी.एड डिग्री,51 शिक्षकों नौकरी कर रहेसड़क दुर्घटना के घायलों को 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचारटीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को किया सम्मानितहमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजितस्कूल तक के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कियाजिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा कड़ा रुख! राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान वर्ष 2026 सुविख्‍यात अभिनेता रघुवीर यादव को अलंकृतनन्हे कलाकारों ने बांधा समां,महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव मनायापुलिस ने रोका राहुल गांधी बैरिकेड पर खड़े होकर तिरंगा लहराते हुए नजर आए
9 Oct 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Friday, 9 October 2026
हरदा

Harda news: लोकसभा चुनाव में वृद्धजनों को दिया जा रहा हैं सम्मान, वृद्धजनों ने घर से ही किया मतदान

1 min read
Senior citizens are being given respect in Lok Sabha elections, senior citizens voted from home

 Harda news: हम भारत देश के नागरिक होने के नाते जिस सस्कृति और संस्कारों के साथ हमारी परवरिश हुई है, वो हमे यही सिखाती हैं। हर हाल में बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए। ये भावना फिर बचपन से हमारे रग-रग में खुन की तरह बहेती हैं। फिर कोई भी मौका हो बुजुर्गों का सम्मान करते है। अब हम लोकतंत्र का महापर्व मनाने जा रहे हैं।

इस भावना से हम इस पर्व में भी कैसे पीछे रह सकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए आगामी 7 मई को लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदान संपन्न होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य सिंह ने बताया कि आयोग द्वारा अतिवृद्ध एवं दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन के लिए 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं व दिव्यांग मतदाताओं को उनके घर से ही मतदान करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। आयोग के निर्देश के पालन में हरदा जिले में सोमवार को मतदान दलों ने पूर्व से चिन्हित दिव्यांग व अतिवृद्ध मतदाताओं के घर जाकर उनसे मतदान कराया।