Skip to content
ताज़ा खबर
कलेक्टर एवं एसपी सड़क दुर्घटना में घायल चार लोगों की मदद के लिए तत्काल आगे आएवृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमण
9 Nov 2026 हरदा 23°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

Harda News : वृद्धाश्रम में भोजन व साफ-सफाई की गुणवत्ता सुधारें -कलेक्टर आदित्य सिंह

1 min read
Quality of food and cleanliness in old age homes
Text Size:

Harda News : कलेक्टर आदित्य सिंह ने सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि हरदा में संचालित वृद्धाश्रम के भवन की रिपेयरिंग का प्रस्ताव एक सप्ताह की समय सीमा में तैयार कराकर शासन को भेजा जाए। उन्होने उपसंचालक सामाजिक न्याय कमलेश सिंह को निर्देश दिये कि वे दो-तीन दिन के अंतर से वृद्धाश्रम का नियमित रूप से निरीक्षण करें और वहां की व्यवस्थाएं सुधारें। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर सिंह ने सामाजिक न्याय विभाग और श्रम विभाग की समीक्षा बैठक में निर्देश दिये कि नगरीय निकायों के माध्यम से भिक्षावृत्ति करने वालों का सर्वे कराया जाए और उनके पुनर्वास की व्यवस्था की जाए। उन्होने उद्योग एवं श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि संयुक्त सर्वे कर बाल श्रमिकों को चिन्हित करें और उनके पुनर्वास और शिक्षा की व्यवस्था करें। बैठक में उन्होने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिये।

What do you think?