Skip to content
ताज़ा खबर
कलेक्टर एवं एसपी सड़क दुर्घटना में घायल चार लोगों की मदद के लिए तत्काल आगे आएवृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमण
9 Nov 2026 हरदा 22°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

Harda News : पॉलिटेक्निक कॉलेज के व्यवस्थित विकास के लिये कार्य योजना बनाईं

1 min read
For systematic development of Polytechnic College
Text Size:

Harda News : शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज की जनभागीदारी समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर आदित्य सिंह के साथ-साथ सांसद प्रतिनिधि राजेश वर्मा, अशोक गुर्जर व अन्य सदस्यगण भी मौजूद थे। कलेक्टर सिंह ने बैठक में निर्देश दिये कि महाविद्यालय परिसर के व्यवस्थित विकास के लिये कार्य योजना बनाई जाए। उन्होने कहा कि जनभागीदारी समिति के सदस्य, पॉलिटेक्निक के प्राचार्य के साथ कॉलेज परिसर का भ्रमण कर आवश्यकताएं चिन्हित करें और उनकी पूर्ति के लिये प्रस्ताव तैयार करें।

उन्होने कहा कि शासन स्तर से व जनभागीदारी निधि से पॉलिटेक्निक कॉलेज के विकास के लिये हर संभव राशि उपलब्ध कराई जाएगी। कलेक्टर सिंह ने बैठक में निर्देश दिये कि कॉलेज के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिये जिन पुस्तकों की आवश्यकता हो, उन्हें भी खरीदा जाए। उन्होने कॉलेज के विद्यार्थियों के लिये आर.ओ. सिस्टम के साथ वाटर कूलर क्रय करने के लिये भी कहा।

What do you think?