Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news : छात्रावासों की व्यवस्थाएं सुधारें, छात्रवृत्ति का समय पर भुगतान करें – कलेक्टर

1 min read
Collector Aditya Singh conducted a surprise inspection of moong procurement centers
Text Size:

Harda news : कलेक्टर आदित्य सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की। उन्होने जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग हरदा डॉ. कविता आर्य को निर्देश दिये कि छात्रावासों की व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार करें तथा वहां निवासरत बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएं। उन्होने छात्रावासों में साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिये। उन्होने विभागीय छात्रवृत्ति का पात्र विद्यार्थियों को भुगतान समय पर कराने के निर्देश भी दिये।
कलेक्टर सिंह ने बैठक में निर्देश दिये कि वन अधिकार अधिनियम के लंबित दावों का निराकरण कराएं। इसके लिये आवेदक ग्रामीणों से दस्तावेज प्राप्त कर उनका ऑफलाइन परीक्षण अवश्य कर लें। उन्होने छात्रावासों में निवासरत विद्यार्थियों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कराने के लिये भी जिला संयोजक को निर्देश दिये। जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग डॉ. आर्य ने बताया कि सिविल सेवा परीक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत अनुसूचित जाति के 13 विद्यार्थियों को 2.45 लाख तथा जनजाति के 2 विद्यार्थियों को 45 हजार रूपये स्वीकृत किये जा चुके है।

What do you think?