Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

Harda news : कलेक्टर आदित्य सिंह ने मूंग उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण

2 min read
Collector Aditya Singh conducted a surprise inspection of moong procurement centers
Text Size:

Harda news : कलेक्टर आदित्य सिंह ने हरदा जिले के ग्राम अबगांव खुर्द, भुन्नास, करताना, तजपुरा, नौसर और पोखरनी का दौरा कर वहाँ संचालित मूंग उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयर हाउस संचालकों को निर्देश दिए कि उपार्जन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं वेयर हाउस में सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान एसडीएम हरदा कुमार शानु देवडिय़ा, एसडीएम टिमरनी महेश बड़ोले, उप संचालक कृषि संजय यादव और सहायक आयुक्त सहकारिता वासुदेव भदोरिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद थे।

कलेक्टर सिंह ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए मूंग की तुलाई के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली वेयर हाउस के अंदर लाकर तौलने की व्यवस्था सुनिश्चित करवाएं। उन्होंने इस दौरान निर्देश दिए कि उपार्जन केन्द्रों पर संबंधित गांव के पटवारी, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी समय-समय पर निरीक्षण करते रहें, और यदि उपार्जन में किसानों को कोई समस्या आ रही है तो उसे संबंधित एसडीएम और तहसीलदार की जानकारी में लाएं और समस्या के निराकरण के लिये आवश्यक व्यवस्था करवाएं।

कलेक्टर सिंह ने मूंग उपार्जन केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि खरीदी जाने वाली मूंग की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने निरीक्षण के दौरान उपार्जन केन्द्रों में ग्रेडिंग मशीन की उपलब्धता व बारदाने की उपलब्धता तथा विद्युत आपूर्ति के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान किसानों ने कलेक्टर सिंह से मूंग की खरीदी की लिमिट बढ़ाने की मांग की। ग्राम नौसर के वेयर हाउस के बाहर पहुंच मार्ग सही न होने पर कलेक्टर सिंह ने नाराजगी प्रगट की और निर्देश दिए कि वेयर हाउस संचालक यह सुनिश्चित करें कि किसानों को बरसात में वेयर हाउस तक पहुंचने में कोई समस्या ना आए।

What do you think?