Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

Harda news : अवैध उत्खनन – राजस्व एवं खनिज विभाग के दल ने 390 डम्पर अवैध मुरूम की जप्त

1 min read
The team of Revenue and Mineral Department seized 390 dumpers of illegal sand
Text Size:

Harda news : हरदा जिले में खनिज के अवैध भण्डारण, परिवहन और उत्खनन रोकने के लिए कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देशन में लगातार कार्यवाही जारी हैं। इसी क्रम में राजस्व एवं खनिज विभाग के दल ने गुरूवार को हंडिया रोड पर बजाज शोरूम के पीछे अवैध रूप से एकत्र की गई लगभग 390 डम्पर अवैध मुरूम जप्त करने की कार्यवाही की।

इस दौरान एसडीएम हरदा कुमार शानु देवडिय़ा, जिला खनिज अधिकारी आर.पी. कमलेश व तहसीलदार श्रीमती लविना घाघरे सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। एसडीएम कुमार शानु ने बताया कि यह मुरूम रामभरोस पिता बद्री प्रसाद जाट, जगदीश पिता रामकरण राजपूत व सुरेंद्र पिता रामकरण राजपूत की भूमि पर अवैध रूप से भंडारित की गई थी। इस मामले में प्रकरण तैयार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

रेत के अवैध परिवहन में शामिल ट्रेक्टर ट्रॉली जप्त

हंडिया तहसीलदार आर.के. झरबड़े ने बताया कि हंडिया तहसील के ग्राम सुरजना में लगभग 3 घन मीटर रेत का अवैध परिवहन करते हुए बिना नम्बर की 1 ट्रैक्टर ट्राली देखी गई, जिसे मौके पर ही रोक कर जप्ती की कार्यवाही की गई। उन्होने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली जप्त कर थाना हंडिया में रखवाया गया।

What do you think?