Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news : आदित्य सिंह ने जिला अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण

2 min read
Aditya Singh did a surprise inspection of the district hospital
Text Size:

Harda news : कलेक्टर आदित्य सिंह ने जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में उन्होने साफ-सफाई व्यवस्था और वाहन पार्किंग व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिये। उन्होने अस्पताल में इधर उधर दीवारों पर थूक कर गंदा करने वालों पर जुर्माना लगाने के लिये मौके पर उपस्थित सिविल सर्जन डॉ. मनीष शर्मा को निर्देश दिये।

कलेक्टर सिंह ने अस्पताल के शिशु वार्ड व पोषण पुनर्वास केन्द्र का भी इस दौरान निरीक्षण किया। उन्होने भीषण गर्मी को देखते हुए अस्पताल के सभी वार्डों में कूलर लगाने के निर्देश भी दिये। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह भी मौजूद थे।

कलेक्टर सिंह ने जिला अस्पताल के औषधीय भण्डारण पंजी का ऑनलाइन व ऑफलाइन संधारण करने के लिये कहा। निरीक्षण के दौरान जन्म मृत्यु पंजीयन कक्ष बंद पाया गया, जिस पर उन्होने नाराजगी प्रकट की और समय से इसे खुलवाने के निर्देश दिये। उन्होने अस्पताल परिसर में इधर उधर पढ़ी अनुपयोगी सामग्री को कंडम घोषित कर उसकी नीलामी कराने के लिये सिविल सर्जन डॉ. शर्मा से कहा। शिशु वार्ड में निरीक्षण के दौरान उन्होने मरीजों से अस्पताल प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में पूछताछ की।

कलेक्टर सिंह ने अस्पताल भवन में विद्युत फिटिंग को व्यवस्थित करने तथा अतिरिक्त ट्यूब लाइट व एलईडी बल्व लगाकर वार्डों की प्रकाश व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान अस्पताल भवन के शौचालय गंदे पाये गये, जिस पर उन्होने नाराजगी प्रकट की और सफाई एजेन्सी पर कार्यवाही के लिये कहा।

कलेक्टर सिंह ने जिला अस्पताल के दवा वितरण केन्द्र समय पर न खुलने पर नाराजगी प्रकट की और प्रतिदिन निर्धारित समय पर औषधि वितरण केन्द्र से मरीजों को दवाईयां वितरित कराने की सख्त हिदायत दी। उन्होने अस्पताल परिसर में और अधिक डस्टबिन रखवाने के लिये भी सिविल सर्जन डॉ. शर्मा को निर्देश दिये।

कलेक्टर सिंह ने निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन को निर्देश दिये कि सभी डॉक्टर्स निर्धारित समय पर अस्पताल आएं और मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करें। उन्होने ड्यूटी पर उपस्थित डॉक्टर्स और अन्य कर्मचारियों की जानकारी सूचना पटल पर नियमित रूप से अंकित कराने के लिये भी सिविल सर्जन को निर्देश दिये। उन्होने जिला अस्पताल की ब्लड बैंक का भी निरीक्षण किया।

What do you think?