Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : हरदा विधायक डॉ. दोगने ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात हरदा जिले की समस्याओं से कराया अवगत

3 min read
Harda MLA Dr. Dogne met the Chief Minister
Text Size:

Harda News : हरदा विधायक डॉ. दोगने हरदा जिले के विकास के लिए नियंत्रण प्रयासरत है। वो जनता की सेवा को अपना परमकत्वर्य समझते है। और जनता की हर समस्या को समझते है। ये बात वो अपने काम से लगातार सावित भी कर रहें है। इसी कड़ी में हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर उन्हें मांग पत्र सौंप कर हरदा जिले में व्याप्त विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया समस्याओं के तत्काल निराकरण कराये जाने की मांग मुख्यमंत्री डॉ. यादव से की।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों द्वारा भोपाल में म.प्र. के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपने-अपने क्षेत्रों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया। इस दौरान हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर उन्हें मांग पत्र सौंप कर हरदा जिले में व्याप्त विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया जाकर समस्याओं के तत्काल निराकरण कराये जाने की मांग की गई।

विधायक रामकिशोर दोगने ने अपने मांग पत्र इन समस्याओं को किया उजागर

  •  हरदा की 05 वर्ष की दुष्कर्म पीडि़त बालिका के अपराधी को फास्टट्रेक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाकर फांसी की सजा दिलाई जावे जिससे की पीडि़ता व उसके परिजनों को न्याय मिल सके एवं पिडि़त बालिका को म.प्र. सरकार की ओर तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जावे एवं पीडि़त बालिका की शिक्षा संबंधि समस्त जबाबदारी प्रशासन द्वारा उठाई जावे।
  • सरकार द्वारा किसानों की सोयाबीन 6000, गेहूं 2700, धान 3100 रुपये प्रति क्विंटल के मूल्य से खरीदी की जावे एवं अतिवर्षा के कारण किसानों के खेत में लगी सोयाबीन फसल खराब हो गई है। जिसका अति शीघ्र सर्वे कराया जाकर मुआवजा राशि दिलाई जावे।
  •  हरदा जिले में डी.ए.पी. खाद की कमी के कारण किसान काफी परेशान है। यदि डी.ए.पी. खाद की पूर्ती नही की जाती है तो जिले के किसानों का बड़ा आर्थिक नुकसान होगा। इस हेतु हरदा जिले में किसानों की मांग के अनुसार डी.ए.पी. खाद तत्काल उपलब्ध कराई जावे।
  • हरदा शहर अंतर्गत मानपुरा पम्प इंजन रोड पर स्थित टिमरन नदी का पानी अति वर्षा के कारण रपटे के ऊपर से निकलने लगता है। जिसके कारण रास्ता बंद हो जाता है। क्षेत्रवासियों को आवागमन में होने वाली परेशानी को दृष्टिगत रखते उक्त नदी पर पुल निर्माण कार्य स्वीकृत कर अतिशीघ्र कराया जावे।
  •  हरदा फाटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट पीडि़तों को आज दिनांक तक एन.जी.टी. की और से मिलने वाली मुआवजा राशि अप्राप्त है। पीडि़त व्यक्ति आज भी अपने परिवार के साथ राहत शिविर में रहने को मजबूर है। उन्हे तत्काल मुआवाजा राशि दिलाई जावे। जिससे की वह स्वयं एवं अपने परिवार का भरण-पोषण कर सके।
  •  हरदा जिले में मादक पदार्थ जैसे एम.डी. ड्रग, अफीम, गांजा, अवैध शराब का विक्रय असमाजिक तत्वों द्वारा खुले आम किया जा रहा है। जिस पर पूर्णत: पाबंदी लगाई जावे।
  •  गंजाल-मोरंड डैम एवं हरदा/खिरकिया ओव्हर ब्रिज का कार्य अतिशीघ्र प्रारंभ कराया जावे। जिससे की जिलेवासियों को सुविधा मिल सके।
What do you think?