Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 26°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धाश्रम में वृद्धजनों का किया गया सम्मान

2 min read
International Day of Older Persons
Text Size:

Harda News : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम में आयोजित कार्यक्रम में वृद्धजनों का सम्मान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेडिय़ा और कलेक्टर आदित्य सिंह ने माल्यार्पण कर और श्रीफल प्रदान कर किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कमेडिय़ा ने संबोधित करते हुए कहा कि परिवार में बुजुर्गों की सेवा और सम्मान हम करेंगे तभी बुजुर्ग होने पर हमारा सम्मान परिवार के कनिष्ठजन करेंगे क्योंकि बच्चे जैसा घर में देखते है वैसा ही सीखते हैं। कार्यक्रम में नशा मुक्ति संबंधी शपथ भी अतिथियों ने दिलाई।

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कमेडिय़ा ने कहा कि वृद्धाश्रम विदेशी संस्कृति का हिस्सा है। हमारे देश में बचपन से ही परिवार के बुजुर्गों की सेवा और सम्मान के संस्कार दिये जाते है। पिछले कुछ वर्षों में परिवार के वृद्धजनों को वृद्धाश्रम भेजने की गलत परिपाटी शुरू हुई है, जो ठीक नहीं है। उन्होने वृद्धाश्रम के वृद्धजनों से कहा कि कभी भी कोई जरूरत हो तो बताएं हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

कलेक्टर सिंह ने इस अवसर पर कहा कि बुजुर्गों की सेवा से बडक़र कोई पुण्य कार्य नहीं है। उन्होने कहा कि बुजुर्गों के अधिकारों के संरक्षण के लिये सरकार ने भरण पोषण अधिनियम लागू किया है, जिसके तहत परिवार में वृद्ध माता पिता की सेवा न करने पर उनकी संतान के लिये दण्ड का प्रावधान किया गया है।

वृद्धजनों की खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मिले पुरस्कार

वृद्धजन दिवस के अवसर पर वृद्धजनों के बीच चेयर रेस एवं नींबू चम्मच प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसके विजेताओं को कलेक्टर सिंह ने पुरस्कार प्रदान किये। चेयर रेस में प्रथम पुरस्कार पुरूष वर्ग में रमेश छलोत्रे को तथा महिला वर्ग में सुमित्रा बाई को मिला। नींबू चम्मच दौड़ में पुरूष वर्ग में जयनारायण दशौरे तथा महिला वर्ग में प्रभा बाई को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया।

वृद्धाश्रम के संचालक बलराम काले ने बताया कि इस वृद्धाश्रम में अभी तक ढाई सौ से अधिक वृद्धजनों को संरक्षण दिया जा चुका है, जिनमें से लगभग 40 की मृत्यु होने पर उनके अंतिम संस्कार और श्राद्ध की व्यवस्था भी की गई है। उन्होने बताया कि 38 वृद्धजनों के आंखों के उपचार की व्यवस्था कराई गई तथा 54 वृद्धजनों के परिवारजनों से काउंसलिंग कर वृद्धजनों को आश्रम से वापस घर भिजवाया गया। कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के कार्यकर्ताओं ने वृद्धजनों की समस्या पर केन्द्रित लघु नाटिका प्रस्तुत की।

What do you think?