Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 18°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : ‘‘हरदा डॉटर्स क्लब’’ के सदस्य परिवारों को मिलेगा डिस्काउंट, बनाए जाएंगे कीर्ति कार्ड

3 min read
To the member families of "Harda Daughters Club"
Text Size:

बेटियों और उनके माता-पिता का सार्वजनिक किया जाएगा सम्मान

Harda News : जिले में घटते लिंगानुपात को बढ़ाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत ‘‘रेवा शक्ति’’ अभियान जिले में प्रारम्भ हो रहा है। इस अभियान की जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक कलेक्टर आदित्य सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई।

जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती सविता झानियां, संयुक्त कलेक्टर संजीव नागू, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग संजय त्रिपाठी के अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विभाग, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग, उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी और समाज सेवी संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

कलेक्टर सिंह ने बैठक में कहा कि बेटियों के जन्म पर उनके माता-पिताओं का सार्वजनिक सम्मान किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि रेवा शक्ति अभियान में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शीघ्र ही सभी प्रमुख सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक भी आयोजित की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि रेवा शक्ति अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए और बेटी वाले परिवारों को इस अभियान के तहत गठित डॉटर्स क्लब में शामिल किया जाए।

कलेक्टर सिंह ने बताया कि ‘‘हरदा डॉटर्स क्लब’’ के परिवारों के सदस्यों को निजी अस्पतालों में उपचार कराने, बसों में सफर करने, होटल व रेस्टोरेंट में खाने, प्रायवेट स्कूलों में बेटियों के एडमिशन के मामलों में डिस्काउंट की सुविधा दिलाई जाएगी। साथ ही बेटियों को स्टेशनरी क्रय करने पर तथा किराना की दुकानों पर सामग्री क्रय करने पर भी डिस्काउंट दिलाने की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की जाएगी।

जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय त्रिपाठी ने बैठक में बताया कि रेवा शक्ति अभियान के तहत ऐसे परिवारों को प्रोत्साहित किया जाएगा, जिनमें कि सिर्फ एक या दो बेटियां ही हैं। ऐसे परिवारों को शामिल करते हुए ‘‘हरदा डॉटर्स क्लब’’ गठित किया जाएगा। ऐसे परिवारों के सदस्यों के कीर्ति कार्ड बनाए जाएंगे।

इस कार्ड के आधार पर इन परिवारों को विशेष पहचान मिलेगी और उन्हें स्कूल, अस्पताल, बस परिवहन सेवाओं, कॉलेज, दुकानों, होटल्स आदि में डिस्काउंट की सुविधा भी इस कार्ड के आधार पर दिलाई जाएगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी त्रिपाठी ने बैठक में बताया कि शिक्षा खेल एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाशाली बालिकाओं का सम्मान सार्वजनिक कार्यक्रमों में किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि बालिकाओं की खेल प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी तथा बालिकाओं के लिए शीघ्र ही एक पुस्तकालय भी प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ‘‘हरदा डॉटर्स क्लब’’ में शामिल करने के लिये कार्यवाही जारी है तथा अब तक 638 परिवार चिन्हित कर लिये गये हैं, जिनमें हरदा शहर में 338, हरदा ग्रामीण में 43, टिमरनी क्षेत्र में 132 तथा खिरकिया क्षेत्र में 125 परिवार अब तक चिन्हित किये जा चुके हैं।

What do you think?