Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 30°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : अजाक्स हरदा द्वारा बाबा साहेब का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया

3 min read
Baba Saheb's Parinirvana by Ajax Harda
Text Size:

Harda News : हरदा म.प्र. अजाक्स जिला हरदा द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया, सर्व प्रथम अजाक्स जिला कार्यालय में उपस्थित सभी पदाधिकारी व सदस्य गण अंबेडकर चौक पहुंचे और बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

वापस अजाक्स कार्यालय पहुंचकर कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष एवं उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने बाबा साहब द्वारा सामाजिक समानता, शिक्षा, और संविधान निर्माण में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का उद्देश्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन, उनके संघर्ष और समाज सुधार में उनके योगदान को स्मरण करना था। अजाक्स जिला अध्यक्ष श्रीमती सीमा निराला द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि शिक्षा और जागरूकता ही समाज में व्याप्त असमानताओं को खत्म करने का सबसे बड़ा साधन हैं।

हमें बाबा साहब द्वारा बताए सद मार्ग पर चलना चाहिए साथ ही समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त करने और संविधान में वर्णित समानता के अधिकार को सुनिश्चित करने के लिए बाबा साहब के योगदान को रेखांकित किया। अजाक्स के पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मसकोले ने अपने संबोधन में कहा कि आज की नई पीढ़ी को बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर के संघर्ष और योगदान से प्रेरणा लेनी चाहिए, उन्होंने शिक्षा के महत्व और सामाजिक न्याय के लिए उनके प्रयासों पर जोर दिया।

कार्यकारी जिलाध्यक्ष नरेंद्र शाह ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर के विचार आज भी प्रासंगिक हैं, और हम सभी को उनके दिखाए मार्ग पर चलने का प्रयास करना चाहिए।
उपाध्यक्ष डॉ प्रेमनारायण इवने ने शिक्षा को हर वर्ग तक पहुँचाने पर जोर दिया।

उपाध्यक्ष कैलाश बामने ने कहा कि बाबा साहेब का परिनिर्वाण हमें उनके योगदान को याद करने और उनके सपनो का भारत बनाने की प्रेरणा देता हैं।

महासचिव सुभाष मसकोले ने समाज के कमजोर वर्गों के लिए शासन की विशेष सहायता योजनाओं और शिक्षा प्रोत्साहन की बात कहीं, ज्योति परते, एस. सी./ एस. टी. परिषद की जिलाध्यक्ष अनीता दमाडे, जयस जिलाध्यक्ष राकेश काकोडिया, अजाक्स महासचिव वेलसिंह मेहता, हीरालाल चौहान, कैलाश बिलारे, कोषाध्यक्ष बालाराम आहके, निर्भय दास दूधे, पंचम ऊईके, ब्लाक अध्यक्ष हरदा रामचंद्र अहिरवार, टी.आर.चोरे टिमरनी, फूलसिंह उईके हंडिया, अजय भदौरिया, कैलाश बामने एस.बी.आई. ओ. पी.देवहरे, द्वारा भी बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला व अपनी बात रखी इस अवसर पर राजेश धुर्वे, राहुल दमाडे, कमलेश लौंगरे, लक्ष्मीनारायण मंडराई, पूजा करोची, नीलम सिलारे, गरिमा काजले, रजनी कलमे, प्रियांशी इवने सहित अन्य सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी व सदस्य गण व स्थानीय समाजसेवी, शिक्षाविद, और वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया और बाबा साहब की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन सुभाष मसकोले द्वारा किया गया।

सवाददाता टिमरनी
ब्रिजेश रिछारिया

What do you think?