Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

Harda news : छमाछम बारिश का हैं हरदा शहर को इंतजार, रूठे हुए बादरा वापस आ जाओं..

2 min read
The city of Harda is waiting for heavy rain, the angry clouds please come back.
Text Size:

Harda news : बारिश का मौसम का अंगाज हुए कितने दिन बित गए हैं। लेकिन हरदा शहर को अब भी गरजते बरसते बदलों का इंतजार हैं। हरदा में बारिश का मौसम तो बन रहा है बादल आते है। लेकिन रिमझिम- रिमझिम बारिश हो रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार हरदा शहर में बारिश के आसर कम ही हैं। अभी कुछ दिनों तक और बारिश नहीं होगी। आज रात जरूर रिमझिम-रिमझिम बारिश होने की सम्भावना हैं। फिर अगले सोमवार तक बस बादल छाये रहेगें। हल्के तुफान आने की सम्भावना हैं। इससे यही लगता हरदा वासियों कुछ दिन और बारिश का इंतजार करना होगा।

ऐसा लगता हैं हरदा शहर से बारिश के बादल रूठ गए हैं। शहर में बारिश नहीं हो रही है ऊपर से तापमान 28-31 डिग्री तक रहे रहा है। जिससे शहर वासियों को उमश का सामना करना पड़ रहा हैं। बारिश न होने से दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा जिससे लोगों काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। जुलाई का माहिना शुरू हुए ही आठ दिन बित गए। एक वक्त था जब हरदा शहर में 7 जुलाई 2007 तक इतनी बारिश हो गई थी। 7 जुलाई को पुरे हरदा जिले में बाढ़ जैसे हलात बन गए थे। हरदा में पानी ये आलम था। शहर में कोई भी जगह ऐसी नहीं बची थी जहां बाढ़ का पानी देखने को न मिला हो। और आज 17 साल बित जाने के बाद हरदा शहर का ये हाल हैं। शहर बारिश सुहाने मौसम का लुत्फ उठाने के लिए तरस रहा हैं। और रूठे हुए बादलों लोटकर आने की संभावना अभी कम ही हैं। ऐसे में हरदा शहर को थोड़े दिन रिमझिम-रिमझिम बारिश ही देखने को मिलेगी।

जिले में गत चौबीस घंटों में 1.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया गत चौबीस घंटे में हरदा तहसील में 2.1 मि.मी., टिमरनी में 3.4 मि.मी., खिरकिया में 0 मि.मी., रहटगांव में 1 मि.मी. व सिराली में 0 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। इस वर्ष अब तक जिले में 156.9 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी है। इस वर्ष अब तक हरदा तहसील में 203.3 मि.मी., टिमरनी में 110.8 मि.मी, खिरकिया में 88 मि.मी., रहटगांव में 220 मि.मी. व सिराली में 162.7 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि गत वर्ष की 8 जुलाई तक 118.4 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी थी।

What do you think?