Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

Harda news : ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ पौधारोपण कर धरती के आँचल को करें हरा-भरा

2 min read
Make the Earth green by planting "one tree in the name of mother"
Text Size:

Harda news : कलेक्टर आदित्य सिंह ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ महा अभियान में जुडक़र बड़-चढक़र हिस्सा लें और ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर पौधों की देखभाल करें। कलेक्टर सिंह ने कहा है कि प्रकृति के संरक्षण एवं धरती को हरा भरा बनाने के लिए यह पौधारोपण अभियान आयोजित किया जा रहा है। उन्होने कहा कि आने वाली पीढ़ी के बेहतर कल के लिए आज पेड़ लगाना बहुत जरूरी है। पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति के प्रति कृतज्ञता के लिये ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के तहत कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएं एंव उसकी देखभल करें ताकि भविष्य में उत्पन्न होने वाले खतरे को कम किया जा सके। उन्होंने लगाये गये पौधे के साथ वायुदूत एप पर फोटो अपलोड करने की अपील भी नागरिकों से की है।

वायुदूत एप पर फोटो अपलोड कैसे करें

कलेक्टर सिंह ने बताया कि नागरिकों को वायुदूत अर्थात अंकुर एप के माध्यम से ही पौध रोपण के फोटोग्राफ खीचकर अपलोड करना होगें। वायुदूत एप पर फोटो अपलोड करने के लिये गूगल प्ले स्टोर अथवा एपल स्टोर से वायुदूत/अंकुर एप को डाउनलोड करें। एप डाउनलोड करने के पश्चात् इच्छित भाषा हिंदी अथवा अंग्रेजी का चयन करें। नागरिक लॉगिन पर क्लिक कर मोबाइल नंबर दर्ज कर लॉगिन करें। इसके पश्चात पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त कर वेरीफाई करे तथा पंजीयन प्रक्रिया पूर्ण करें। मोबाईल नेटवर्क न होने की स्थिति में भी ऑफलाईन मोड में एप के माध्यम से फोटोग्राफ अपलोड किए जा सकेगें। मोबाईल में नेटवर्क आने पर फोटोग्राफ स्वत: एप पर अपलोड हो जावेगें। ऑफलाईन अवस्था में एप पर फोटो अपलोड करने के लिये पूर्व से एप पर लॉगिन रहना आवश्यक होगा।

What do you think?