Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news: विद्युत वितरण कंपनी के उपाय एप से होगा शिकायतों का समाधान

2 min read
Grievances will be resolved through Electricity Distribution Company's Remedy App
Text Size:

Harda news: मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा उपाय एप पर विद्युत संबंधी शिकायतों का समाधान किया जा रहा है। कंपनी ने कहा है कि आंधी, तूफान एवं अन्य कारणों से होने वाले विद्युत व्यवधान के निराकरण के लिए उपभोक्ता मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के उपाय एप को अपने मोबाइल में डाउनलोड करें और अपनी शिकायत का त्वरित समाधान कराएं।

कंपनी ने बताया है कि बिजली उपभोक्ता गूगल प्ले स्टोर से इस एप को नि:शुल्क डाउनलोड कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि उपभोक्ता मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के उपाय एप के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करने के साथ ही शिकायत की स्थिति भी जान सकते हैं।
बिजली कंपनी ने कहा है कि उपभोक्ताओं के लिए उपाय एप के माध्यम से रजिस्टर कंम्पलेंट ऑप्शन्स की सहायता से विद्युत व्यवधान या बिल संबंधी शिकायत दर्ज कर शिकायत क्रमांक प्राप्त कर सकते हैं।

इसके बाद उपभोक्ता दर्ज शिकायत के निराकरण की स्थिति भी एप के माध्यम से जान सकते हैं। उपभोक्ता अपने वर्तमान बिल को डाउनलोड करने के साथ ही बिल भुगतान भी कर सकते हैं। एप से बिल का भुगतान करने पर उपभोक्ताओं को बिल डेस्क, एचडीएफसी बैंक, पे-यू, गूगल पे, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, भीम यूपीआई, नेट बैंकिंग आदि ऑप्शन्स प्राप्त होते हैं।

उपभोक्ता इनमें से किसी भी एक माध्यम का चयन कर अपने विद्युत बिल का भुगतान कर रसीद भी डाउनलोड कर सकते हैं।

What do you think?