Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news: भीषण गर्मी में पक्षियों को पानी मिल सकें न्यायालयीन परिसर में किया गया पानी का इंतजाम

2 min read
Arrangements for water were made in the court premises so that the birds could get water in the scorching heat.
Text Size:

Harda news: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती तृप्ति शर्मा एवं जिला न्यायाधीश/सचिव गोपेश गर्ग के मार्गदर्शन में पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर मे जन, जंगल, जानवर, जमीन और जल के संरक्षण हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला विधिक सहायता अधिकारी सुश्री अर्पणा लोधी ने बताया कि आगामी महिनो में पढऩे वाली भीषण गर्मी में पक्षियों को पानी उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से पानी से भरे हुए लगभग 25 सकोरे न्यायालयीन परिसर एवं बगीचे में रखे गये है। साथ ही न्यायालय परिसर में गर्मी से बचाव के लिए पक्षकारों के लिये ग्रीन नेट लगायी गई।

शिविर का उद्देश्य है कि इस भीषण तप्ती गर्मी में प्यास से व्याकुल परिन्दों जानवरों और पक्षीयों के लिए ठंडे शीतल जल की व्यवस्था की जाए साथ ही पर्यावरण संरक्षण का भी विशेष ख्याल रखा जाए पृथ्वी हमारी माँ है इसके जंगल और जंगली जानवर पर्यावरण की रक्षा करना हमारा कत्र्वय है।

आओ संकल्प ले कि पृथ्वी को प्रदुषण मुक्त बनाना है। इसके जीव जुन्तओं की रक्षा करना है, धरती को हरा-भरा बनाना है।
इस कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती तृप्ति शर्मा ने उपस्थित नागरिकों से अपील की कि पक्षियों के लिए पानी के बर्तन रखें, और उनमें साफ और ताजा पानी भी भरें ताकि पक्षियों को गर्मी में राहत मिल सके।

इस अवसर पर कुटुंब न्यायालय न्यायाधीश शैलेंद्र नगोत्रा, विशेष न्यायाधीश श्रीमती संगीता यादव सहित जिला अधिवक्ता संघ सचिव सुदीप मिश्रा एवं अन्य अधिवक्तगण, न्यायालयीन कर्मचारीगण, पेरालीगल वालंटियर आदि उपस्थित थे।

What do you think?