Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : कृषि विज्ञान केन्द्र हरदा में विक्रय के लिये चना बीज पूसा पार्वती उपलब्ध

1 min read
Sale at Krishi Vigyan Kendra Harda
Text Size:

Harda News :  चना किस्म पूसा पार्वती (बीजी 3062) कृषि विज्ञान केंद्र हरदा में विक्रय हेतु उपलब्ध है। कृषि विज्ञान केन्द्र प्रमुख डॉ. संध्या मूरे ने बताया कि यह किस्म 2020 में विकसित की गई, जो आई.सी.ए.आर.-आई.आई.पी.आर. कानपुर उत्तर प्रदेश से निकाली गई है। इसका उत्पादन 21 से 22 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है।

यह किस्म समय पर बुवाई एवं सिंचित क्षेत्र के लिए अनुकूल है तथा उख्ठा रोग और जड़ सड़न के प्रति प्रतिरोध क्षमता रखती है। उन्होने बताया कि फाउंडेशन एफ-1 बीज राशि 8720 प्रति क्विंटल की दर से कृषि विज्ञान केंद्र हरदा से खरीदी जा सकती है। इस बीज पर किसी तरह का अनुदान नहीं है। अधिक जानकारी एवं क्रय करने के लिये कृषि विज्ञान केंद्र हरदा ग्राम कोलीपुरा टप्पर में वैज्ञानिक डॉ. ओम प्रकाश भारती मोबाइल नंबर 9713579386 से संपर्क किया जा सकता है।

What do you think?