Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : 75 वर्षीय सुमन अवस्थी ने किया देहदान, पुलिस ने दी गार्ड ऑफ ऑनर

1 min read
Text Size:

Harda News : हरदा शहर की वरिष्ठ नागरिक श्रीमती सुमन अवस्थी पति राकेश अवस्थी उम्र 75 वर्ष, निवासी अवस्थी कम्पाउंड, हरदा ने मृत्यु से पूर्व ही देहदान की घोषणा की थी। उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार शुक्रवार को परिजनों की सहमति से घर पर क्रियाकर्म के बाद मृत शरीर को एम्स भोपाल भेजा गया, जहाँ डॉक्टर्स की निगरानी में देहदान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। देहदान जैसे प्रेरणादायक कार्य के सम्मान में पुलिस विभाग की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच. पी. सिंह सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। गौरतलब है कि श्रीमती सुमन अवस्थी ने अपने जीवन के अंतिम दिनों तक समाज सेवा जारी रखी। वे महिलाओं को निशुल्क योग प्रशिक्षण देती थीं और स्वास्थ्य जागरूकता के लिए सक्रिय रहीं।

What do you think?