Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : ग्राम उड़ा में खाद से भरे ट्रक पलटने पर बाईक सवार चार युवकों की दबने से मौत

2 min read
A truck loaded with fertilizer overturned in Ura village
Text Size:

Harda News : शुक्रवार शाम को हरदा जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम उड़ा और खिडक़ी वाला के बीच में एक लोडिंग खाद से भरे हुए ट्रक के पलटने से चार युवको की दबकर मौत हो गई । हादसा एक दूसरे ट्रक द्वारा ट्रक्कर मारने पर कार इस ट्रक द्वारा कार को बचाने के लिए ओवर टेक करते वक्त ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया जिसकी चपेट में दो बाइक पर सवार युवक ट्रक में दब जाने से मौके पर ही मौत हो गई। वही हादसा इतना भीषण था कि बाइक के पुर्जे पुर्जे अलग होकर चकनाचूर होकर गिर गए। बाइक सवार चारों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर भारी भीड़ लग गई थी। वही कुछ देर ट्राफिक जाम की स्थिति बन गई।
घटना की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पहुंच गई। जहां चारों युवाओं के शवों को एंबुलेंस वाहन से जिला अस्पताल लाया गया। वही मौके पर पुलिस अधिकारियों ने पंचनामा बनाया। और। चारी शवों को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया।

मृतकों में दो सगे भाई है।

मृतकों की पहचान जुनैद पिता इकबाल (18) गौतम पिता शैलेंद्र कौशल (21) प्रीतम पिता शैलेंद्र कौशल (19) यशराज पिता राजेश मंडलेकर (18) के रूप में हुई। मृतकों में दो सगे भाई है।

इधर जिला अस्पताल में मृतक के परिजनों की भारी भीड़ लग गई। वही परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। चारों के शव मर्च्युरी में रखे है। शनिवार सुबह चारों का पीएम होगा उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने चारों मृतकों के शव का मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गई।

पुलिस प्रशासन द्वारा के्रन बुलाकर ट्रक को सीधा कर अपने कब्जे में लिया पुलिस द्वारा हादसे की इंक्वायरी शुरू कर दी है।

What do you think?