Skip to content
ताज़ा खबर
जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को स्वास्थ्य टीम द्वारा घर-घर जाकर पोलियों की दवा पिलाईनशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठककोतवाली पुलिस शहर की विभिन्न बैंक शाखाओं का किया गया निरीक्षणगुमशुदा 15 वर्षीय अपहृत बालिका को पुलिस ने ग्राम केलनपुर मिली , परिजनों को किया सुपुर्द कियानशा मुक्त युवा अभियान के तहत 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लियाखंडवा में महापौर और मूंदी में विधायक पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कियापुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गया
24 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Tuesday, 24 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram News : मध्य प्रदेश के 69वें स्थापना दिवस को जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया

2 min read
69th Foundation Day of Madhya Pradesh

Narmadapuram News : मध्य प्रदेश के 69वें स्थापना दिवस को जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में कलेक्टर नर्मदापुरम सुश्री सोनिया मीना ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में राष्ट्रगान और मध्य प्रदेश गान के गायन के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिसने सभी का मन मोह लिया। ध्वजारोहण के उपरांत सेमेरिटन सीनियर सेकेंडरी स्कूल नर्मदापुरम के छात्र छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय गान का गायन किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बिखेरा रंग

कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी नर्मदापुरम शत्रुंजय सिंह बिसेन के निर्देशन में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। जिसमें सर्वाइट कॉन्वेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल नर्मदापुरम के 22 बच्चों के समूह ने सत्य स्वरूप तू देव गीत पर नृत्य प्रस्तुति दी। इसी प्रकार सेमेरिटन स्कूल द्वारा जय हो गीत पर 40 छात्र-छात्राओं के समूह ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय नर्मदापुरम के 23 छात्रों के समूह ने मध्य प्रदेश की गाथा मारो मध्यप्रदेश गीत पर अपनी नृत्य प्रस्तुति देकर सांस्कृतिक और एकता की भावना को जीवंत कर दिया। शांतिनिकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल नर्मदापुरम के 16 छात्रों के समूह ने लोकप्रिय कालबेलिया नृत्य द्वारा उपस्थित नागरिकों का मन मोह लिया। स्प्रिंगडेल सीनियर सेकेंडरी स्कूल नर्मदापुरम की 12 छात्राओं के समूह ने धीम त द रे गीत पर आकर्षक शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति दी जिसमें भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिली।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पश्चात सरव्हाइट कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल नर्मदापुरम के बच्चों द्वारा मध्य प्रदेश गान का गायन किया गया। कार्यक्रम का संचालन दुर्गेश नंदन व्यास एवं श्रीमती आरती शर्मा ने किया।

कलेक्टर ने बच्चों की सराहना की

कार्यक्रम के अंत में कलेक्टर सोनिया मीना एवं पुलिस अधिक्षक सभी बच्चों से मिले उन्होंने सभी बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की और उन्हें प्रोत्साहित किया। कलेक्टर एवं एसपी ने कार्यक्रम में नृत्य एवं संगीत की प्रस्तुति देने वाले सभी बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप शील्ड वितरण भी किया तथा सभी बच्चों के साथ ही सामूहिक फोटो भी खिंचवाई।

What do you think?