Harda news : खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के दल ने हरदा शहर के खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के सैम्पल लिये। इस दौरान हरदा शहर की अकील खान डेरी से मिल्क सेंपल, सांई बाबा डेरी से दही, कलश इंटरप्राइजेस से सोया तेल तथा शिवा किराना स्टोर्स से हल्दी, मैदा व सुपारी, मूंगफली दाने के सैम्पल लिये। खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरदा राजेन्द्र कांबले ने बताया कि सभी सैम्पल खाद्य परीक्षण प्रयोग शाला भेजे जायेंगे तथा रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जायेंगी। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती ज्योति बंसल भी उपस्थित थी।
Harda news : खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के दल ने प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के लिये नमूने







