Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 26°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news : खरीफ फसलों के लिये कृषि विभाग द्वारा सलाह जारी

2 min read
Agriculture department issues advice for Kharif crops
Text Size:

Harda news : दहलन विकास निदेशालय भारत सरकार, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय कृषि एवं किसान कल्याण विभाग भोपाल द्वारा खरीफ फसलों के लिये जून माह हेतु किसानों के लिये सलाह जारी की गई है।

उपसंचालक कृषि संजय यादव ने बताया कि सोयाबीन फसल के लिये किसान भाई क्षेत्र के अनुसार उपयुक्त किस्मे जैसे, आरवीएसएम-1135, जेएस-2098, जेएस-2172, आरवीएस-24, एनआरसी-138, एनआरसी-152 इत्यादि का चयन कर, बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करें। बुआई के पूर्व बीजोपचार अवश्य करें।

सबसे पहले फफूंदनाशी थायरम+कार्बेन्डाजिम (2:1) 3 ग्राम प्रति किग्रा तथा उसके बाद पीला मोजेक रोग की रोकथाम के लिये कीटनाशक थायोमिथाक्सम 30 एफ.एस. 10 मि.ली. प्रति किग्रा बीज या इमिडाक्लोप्रिड 48 एफ.एस. 1.2 मि.ली. प्रति किग्रा बीज) तथा अंत में कल्चर राइजोबियम 5-7 ग्रा. प्रति किग्रा एवं पी.सी.बी. 5-7 ग्रा. प्रति किग्रा बीज से उपचारित करे।

मक्का फसल के लिये खरीफ में मक्का की बुआई जून के अंतिम सप्ताह से जूलाई के प्रथम पखवाड़े तक मानसून की स्थिति के अनुसार करें। जिन स्थानों पर जल भराव की स्थिति रहती है, उन स्थानों पर फसल की मेड़ों पर बोया जाना चाहिए। सामान्यत: मक्का फसल को लाइन से लाइन की दूरी 60-75 से.मी. व पौधे से पौधे की दूरी 20-25 से.मी. रखना चाहिए।

स्वीट कार्न के साथ अरहर 2:1 अंतर्वर्ती फसल लाभप्रद होती है। किसानों को मौसम आधारित विशेष सलाह दी गई है कि आवश्यक आदान जैसे:- उर्वरक, खरपतवार नाशक, फफूंदनाशक, कीटनाशक, आदि का क्रय कर उपलब्धता सुनिश्चित करें। किसान भाई डी.ए.पी. उर्वरक के स्थान पर एन.पी.के. 12:32:16 का प्रयोग करें।

What do you think?