Harda news : किसानों को प्रोत्साहित एवं जागरूक करने के उद्देश्य से चम्बल फर्टिलाइजर्स एण्ड केमिकल्स लि. के द्वारा ड्रोन प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसानों को ड्रोन का उपयोग करने के संबंध में प्रशिक्षण दिया। इस दौरान बताया गया कि कृषि में ड्रोन के उपयोग से समय की बचत भी होगी और कृषि में रासायनिक खाद का छिडक़ाव भी अच्छी तरह से होता है। ड्रोन प्रशिक्षण कार्यक्रम में सिद्धि विनायक आजीविका स्वसहायता समूह, अबगांव खुर्द से ड्रोन दीदी श्रीमती संगीता चौहान, प्रभारी उप संचालक कृषि विभाग संजय यादव, सहायक संचालक कृषि डॉ. भगवत सिंह, चम्बल फर्टिलाइजर्स के उप प्रबंधक सुरेन्द्र सिंह राठौड़, प्रधान मंत्री किसान सम्रद्धि केंद्र के संचालक सहित प्रगतिशील 60 किसानों ने भाग लिया। उप संचालक यादव ने किसानों को नई तकनीक को अपनाने के लिऐ प्रोत्साहित किया ताकि दवाइयों से होने वाले स्वास्थ्य संबधी नुकसान से बचाव हो सके एवं समय, श्रम लागत को कम से कम किया जा सके।
Harda news : किसानों को खेती में ड्रोन के उपयोग करने का दिया प्रशिक्षण







