Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news : कलेक्टर ने अजनान नदी के तट पर श्रमदान कर ‘जल गंगा संवर्धन’ अभियान का किया शुभारम्भ

3 min read
The collector inaugurated the building on the banks of Ajanan river.
Text Size:

Harda news :  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत कलेक्टर आदित्य सिंह ने हरदा शहर में अजनाल नदी के तट पर स्थित पेड़ी घाट पर श्रमदान कर ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का शुभारंभ किया। जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पर्यावरण एवं जल संरक्षण के कार्यों का अवलोकन कर वहां श्रमदान भी किया। उन्होने मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश पाटीदार को अतिरिक्त जे.सी.बी. व पोकलेन मशीन लगाकर नदी की गाद निकालने और घाटों पर साफ-सफाई का कार्य कराने के संबंध में आदेश दिये।
ग्रामीणों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई

कलेक्टर आदित्य सिंह ने जिले के तीनों विकासखण्डों खिरकिया, हरदा और टिमरनी का सुबह से ही दौरा कर ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत किये जा रहे जल संरक्षण के कार्यों में श्रमदान किया। इस दौरान उन्होने गांवों में पौधा रोपण कर ग्रामीणों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौडा भी मौजूद थे। गांवों में इस दौरान कलश यात्राएं भी निकाली गई। कलेक्टर सिंह ने इस दौरान हरदा विकासखण्ड के ग्राम कुकरावद, खिरकिया विकासखण्ड के ग्राम छुरीखाल व अजरूद रैयत और टिमरनी विकासखण्ड के ग्राम धौलपुर कला का दौरा किया। ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत जिले के सिराली में कुए का गहरीकरण तथा खिरकिया नगर में तालाब की साफ-सफाई का कार्य भी किया गया।

कलेक्टर ने मनरेगा से निर्मित बकरी शेड एवं मुर्गी शेड का शुभारम्भ

कलेक्टर सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस एवं ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत ग्राम त्रिवेणी में वृक्षारोपण किया तथा मनरेगा से निर्मित बकरी शेड एवं मुर्गी शेड का शुभारम्भ कर हितग्राहियों से इस विषय पर चर्चा की कलेक्टर सिंह ग्राम छुरीखाल में आयोजित कलश यात्रा में भी शामिल हुए।

सिराली में कुए का गहरीकरण कराया

‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत नगर परिषद सिराली द्वारा शहर के वार्ड क्रमांक 14 रामपुरा स्थित कुएं की विशेष सफाई कराई गहरीकरण किया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुल शर्मा ने बताया कि इस कुए में मशीनों से गाद निकालने का कार्य कराया जाएगा तथा कुए की मुंडेर बनाकर एवं जाली लगाकर कुए को संरक्षित किया जाएगा।

कलेक्टर ने तालाब किनारे किया पौधरोपण

कलेक्टर ने ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत टिमरनी शहर के मुक्तिधाम एवं टिमरन नदी घाट पर साफ सफाई करवाकर ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का शुभारम्भ किया। कलेक्टर सिंह ने टिमरनी विकासखण्ड के ग्राम धौलपुर कला का दौरा कर वहां ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत तालाब की साफ सफाई व गहरीकरण का कार्य देखा एवं ग्रामीणों के साथ श्रमदान किया। उन्होने तालाब किनारे पौधरोपण भी किया।

What do you think?