Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news : आंगनवाड़ी केन्द्रों में महिलाओं को स्तनपान का महत्व समझाया

2 min read
The importance of breastfeeding was explained to women in Anganwadi centres
Text Size:

Harda news : विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत हरदा जिले में स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा अस्पतालों व आंगनवाड़ी केन्द्रों में कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को स्तनपान का महत्व तथा स्तनपान कराने का सही तरीका समझाया जा रहा है। इसी क्रम में हरदा शहर के वार्ड नंबर 2 के खेड़ीपुरा शासकीय स्कूल में सफल स्तनपान हेतु पुरुषों की भूमिका और सहयोग के महत्व पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी परियोजना अधिकारी एवं हरदा शहरी सेक्टर 1 की सुपरवाइजर सुश्री भारती भल्लावी ने उपस्थित गर्भवती, धात्री एवं उनके परिवार के सदस्यों को स्तनपान के विषय में विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम में एएनएम श्रीमती मोना चौहान ने उपस्थित महिलाओं को बताया कि माँ का पीला गाड़ा दूध ब‘चों के लिए क्यों आवश्यक है। हरदा शहरी सेक्टर 1 की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सीमा सोनी ने स्तनपान करवाने के पूर्व बैठने की स्थिति एवं स्तनपान करवाने के तरीकों के संबंध में उपस्थित धात्री महिलाओं, गर्भवती महिला एवं उनके परिवार के सदस्यों को जानकारी दी।

इस दौरान प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सबसे ’यादा एवं सही जवाब देने पर महिलाओं को पुरस्कृत भी किया गया। इसके अलावा टिमरनी के ग्राम सौताड़ा में स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र में स्तनपान सप्ताह के तहत गर्भवती महिलाओं व अन्य उपस्थित महिलाओं को माँ के दूध का महत्व समझाया गया एवं ब‘चे को 6 माह तक केवल मां का दूध ही पिलाने की सलाह दी गई। महिलाओं को समझाया गया कि ब‘चों को ऊपरी आहार 6 माह की आयु के बाद ही दिया जाए।

What do you think?