Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 30°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news : कलेक्टर आदित्य सिंह ने विनम्रता के साथ सुनी आम जानता की समस्या निराकरण के दिये निर्देश

2 min read
Collector Aditya Singh listened to the problems of the common people politely
Text Size:

Harda news : कलेक्टर आदित्य सिंह ने जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत जिला पंचायत के सभाकक्ष में नागरिकों की समस्याएं सुनी तथा उनके निराकरण के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। इस दौरान अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा व एसडीएम हरदा कुमार शानु देवडिय़ा सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे। जनसुनवाई में ग्राम मालपोन निवासी सुभाष ने कलेक्टर सिंह को बताया कि उनके भाई सुनील की मृत्यु गत दिनों हो गई थी, किन्तु उन्हें आज तक कोई अनुग्रह सहायता राशि प्राप्त नहीं हुई हैं, जिस पर कलेक्टर सिंह ने जनपद पंचायत हरदा के सीईओ को प्रकरण की जांच कर पात्रता अनुसार अनुग्रह सहायता राशि दिलाने के निर्देश दिये।

ग्राम कायागांव निवासी सालिगराम ने कलेक्टर सिंह को कृषि भूमि का सीमांकन कराकर भूमि पर कब्जा दिलवाने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर उन्होने तहसीलदार हरदा को प्रकरण की जांच कर आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में ग्राम झुगरिया निवासी देवलाल कछवाया ने अपनी माँ की मृत्यु उपरान्त मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर कलेक्टर सिंह ने जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये।

जनसुनवाई में ग्राम बिछौला माल निवासी ग्रामीणों ने शिकायत की कि ग्राम कचबैड़ी से बिछौला माल मार्ग का निर्माण काफी समय से अधूरा पड़ा है। उन्होने कार्य पूर्ण कराने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर कलेक्टर सिंह ने कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को सडक़ निर्माण कार्य शीघ्रता से पूर्ण कराने के निर्देश दिये।

ग्राम रूपी परेटिया निवासी तुकाराम ने जनसुनवाई में अपने घर के ऊपर से बिजली लाइन के तार हटाने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर कलेक्टर सिंह ने महाप्रबन्धक विद्युत वितरण कम्पनी को आवेदक की समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में रूपी परेटिया निवासी तुकाराम ने फसल बीमा की राशि का भुगतान न होने की शिकायत कलेक्टर सिंह से की, जिस पर उन्होने उपसंचालक कृषि को मामले की जांच कर पात्रता अनुसार भुगतान कराने के लिये कहा।

What do you think?