Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 28°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : आबकारी विभाग ने मदिरा के अवैध निर्माण, संग्रहण व विक्रय के विरूद्ध की कार्यवाही

1 min read
Text Size:

Harda News : कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग के दल ने मदिरा के अवैध निर्माण, संग्रहण व विक्रय के विरूद्ध कार्यवाही की। जिला आबकारी अधिकारी रीतेश कुमार लाल ने बताया कि आबकारी विभाग के दल ने वृत हरदा के खेड़ीपुरा मोहल्ला, टंकी मोहल्ला, पीलियाखाल व लाल स्कूल, वृत टिमरनी के ग्राम छिदगांव स्थित ढाबा, ग्राम बघवाड़, जय बाबा री ढाबा, तथा वृत खिरकिया के ग्राम हिवाला, जायसवाल ढाबा छीपाबड़, पटेल ढाबा मांदला तथा रेल्वे पटरी के किनारे खिरकिया में दबिश देकर कुल 45 पाव देशी एवं अंग्रेजी शराब, 7 बीयर, कुल 10 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब एवं 540 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया। कार्यवाही के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कुल 11 प्रकरण दर्ज किये। जप्त मुद्देमाल का अनुमानित बाजार मूल्य 60530 रूपये है।

What do you think?