Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 28°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार के लिये 15 अक्टूबर तक करें आवेदन

1 min read
Best Farmer Award
Text Size:

Harda News : कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम अंतर्गत जिले में वर्ष 2024-25 के लिये विकासखण्ड स्तरीय सर्वोत्तम कृषक तथा जिला स्तरीय सर्वोत्तम कृषक व कृषक समूह के लिये उन्नतषील कृषकों एवं समूहों से 15 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित किये गये है। परियोजना संचालक आत्मा हरदा संजय यादव ने बताया कि विकासखण्ड स्तरीय प्रति कृषक पुरस्कार रूपये 10 हजार, जिला स्तरीय सर्वोत्तम प्रति कृषक समूह पुरस्कार 20 हजार एवं जिला स्तरीय सर्वोत्तम प्रति कृषक पुरस्कार 25 हजार रूपये निर्धारित है।

उपसंचालक यादव ने बताया कि वर्ष 2023-24 में कृषकों द्वारा अपनाई गई कृषि तकनीक, उद्यानिकी, पषुपालन, मत्स्य पालन, कृषि अभियांत्रिकी में उपज एवं उत्पादकता के आधार पर पृथक-पृथक प्रति विकासखण्ड 5 सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार, 5 जिला स्तरीय सर्वोत्तम कृषक समुह पुरस्कार एवं 5 जिला स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार प्रदान किये जावेंगे। किसानों के आवेदन-पत्र कार्यालयीन समय में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय हरदा, टिमरनी एवं खिरकिया में नि:शुल्क उपलब्ध होंगे। आवेदन फार्म बंद लिफाफे में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अथवा ब्लॉक टेक्नोलॉजी मेनेजर आत्मा कार्यालय में ही निर्धारित दिनांक में कार्यालयीन समय तक ही मान्य किये जावेगें। सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार योजना के संबंध में अधिक जानकारी के लिये कृषि अधिकारी अथवा बीटीएम से संपर्क किया जा सकता है।

What do you think?