Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 30°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

Harda news : स्कूल जाने योग्य सभी बच्चों का स्कूलों में प्रवेश कराएं,कोई भी बच्चा न छूटे

2 min read
Enroll all school-going children in schools; no child should be left out
Text Size:

Harda news : कलेक्टर आदित्य सिंह ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में स्कूल शिक्षा व उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा की। इस दौरान उन्होने जिला शिक्षा अधिकारी और डीपीसी को निर्देश दिये कि स्कूल जाने योग्य प्रत्येक बच्चे का स्कूल में प्रवेश करायें। कोई भी बच्चा अप्रवेशी न रहे। उन्होने बैठक में हाई स्कूल व हायर सेकण्ड्री स्कूल परीक्षाओं के परिणामों की स्कूलवार विस्तृत समीक्षा की। उन्होने पालक शिक्षक संघों की बैठक नियमित रूप से आयोजित कराने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी डी.एस. रघुवंशी को दिये।

कलेक्टर सिंह ने बैठक में निर्देश दिये कि कोई भी शाला शिक्षक विहीन न रहे, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होने कहा कि हाई स्कूल व हायर सेकण्ड्री स्कूल परीक्षाओं के परिणामों में जिन स्कूलों के परीक्षा परिणाम 30 प्रतिशत से कम रहे है, वहां पिछले वर्ष के अतिथि शिक्षकों को नियुक्ति न दें।

कलेक्टर सिंह ने स्कूलों में प्रवेश के लिये नामांकन के मामले में जिला शिक्षा अधिकारी व जिला परियोजना समन्वयक की सराहना की। उन्होने स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के संबंध में निर्देश दिये और कहा कि शिक्षक बच्चों के घर-घर जाकर पता लगाएं कि वे स्कूल क्यों नहीं आ रहे है और उनके पालकों से चर्चा कर बच्चों की स्कूल में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।

उन्होने कहा कि जिन विद्यार्थियों की समग्र आईडी या जन्म प्रमाण-पत्र न होने से स्कूल में प्रवेश नहीं हो पा रहा है, उनके लिये संबंधित प्राचार्य अपने क्षेत्र के जनपद पंचायत के सीईओ से सम्पर्क करें और सभी बच्चों का 10 अगस्त तक शाला में प्रवेश सुनिश्चित कराए। उन्होने कहा कि बच्चों के प्रवेश और परीक्षा परिणाम के मामले में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।

कलेक्टर सिंह ने इस दौरान निर्देश दिये कि जर्जर स्कूल भवनों में स्कूल संचालित न करें, इसके लिये कोई वैकल्पिक व्यवस्था करें तथा नये भवन निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजें। कलेक्टर सिंह ने शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत फीस प्रतिपूर्ति की भी समीक्षा की। उन्होने सर्व शिक्षा अभियान के तहत संचालित 8 छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण करने के निर्देश संबंधित क्षेत्र के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी और संकूल प्राचार्यों को दिये।

What do you think?