Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 30°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

Harda news : लगातार हो रही बारिश से फसलों के बचाव के संबंध में किसानों को सलाह

2 min read
Advice to farmers regarding protection of crops from continuous rain
Text Size:

Harda news : जिले में पिछले दिनों से निरंतर वर्षा हो रही है, जिस कारण से कही-कही फसलों में पानी भराव की स्थिति एवं कीटव्याधियों तथा पौधों में पोषक तत्वों की कमी के लक्षण दिखाई देने की सूचनाएं प्राप्त हो रही है। कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के अधिकारियों ने किसानों को अपनी फसलों को सुरक्षित रखने एवं उत्पादन अधिक लेने के लिए किसानों को सलाह दी है कि, वर्षा की अधिकता के कारण जल भराव वाले खेतों से जल निकासी की समुचित व्यवस्था करें। वर्तमान स्थिति में खेती की लगातार निगरानी करें।

किसानों को सलाह दी गई है कि फसलों में तना मक्खी, गर्डल वीटल अर्थात रिंग कटर, सेमी लूपर का प्रकोप होने की स्थिति में उचित परामर्ष अनुसार दवाईयों का चयन कर फसलों में अनुसंषित पानी की मात्रा एवं कीटनाशक की मात्रा का समय-समय पर छिडक़ाव करें। किसानों को सलाह दी गई है कि थायोमिथक्ग्जाम आसोसाइक्लोसरम, 600 मि.ली. प्रति हेक्टयर, सायहेलोथ्रिन 125 मिली प्रति हेक्टेयर या ईमिडाक्लोप्रिड, बीटा सायफ्लूथ्रिन 350 मिली प्रति हेक्टरेयर का 500 लीटर पानी में घोल बनाकर छिडक़ाव करें। खेत में केवल गर्डल वीटल का प्रकोप हो तो थायक्लोप्रिड 650 मिली. का 500 लीटर पानी के साथ घोल बनाकर 1 हेक्टयर खेत में छिडक़ाव करें।

वर्तमान मौसम की स्थिति को देखते हुये अधिक आर्द्रता एवं कम तपामान होने के कारण फफूंद जनित रोगों का प्रकोप भी होने की संभवना बनी रहती है। ऐसी स्थिति में कार्बनडाजीम + मैन्कोजेब 1.25 कि.ग्रा. अथवा टेबुकोनाजोल + सल्फर 1.2 कि.ग्रा. प्रति हेक्टेयर को 500 लीटर पानी के साथ घोल बनाकर 1 हेक्टेयर क्षेत्र में छिडक़ाव करें। फसल 35 से 40 दिन अवस्था की होने पर नींदानाशक दवा का उपयोग न करें, आवश्यक होने पर मजदूर लगाकर खरपतवार का नियंत्रण करें।

उर्वरक का उचित उपयोग न होने के कारण वृद्धि एवं बड़वार सही नही होने पर तरल व घुलनषील उर्वरक जैसे एन.पी.के. (19:19:19) का 2.5 ग्राम प्रति लीटर के मान से उपयोग करें तथा इसके साथ सूक्ष्म तत्व तरल 500 मि.ली. प्रति हेक्टेयर की दर से घोल बनाकर उपयोग करें। जल भराव की स्थिति में फसल अगर पीली पड़ रही है तो अमोनियम सल्फेट उर्वरक का उपयोग करें। उपसंचालक कृषि संजय यादव ने किसानों को सलाह दी है कि कीटनाशी के मिश्रण का प्रयोग वैज्ञानिक की सलाह के अनुसार ही करें।

What do you think?