Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 28°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : हंडिया, रहटगांव व चारूवा में 14 से 16 तक लगेंगे रोजगार मेले

2 min read
Employment fairs will be held from 14 to 16
Text Size:

Harda News : म. प्र. डे. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत जिले के प्रत्येक विकासखंड में अलग-अलग स्थानों पर रोजगार मेलो का आयोजन किया जा रहा है। इन रोजगार मेलों में ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले बेरोजगार युवक युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होगें। जिला परियोजना प्रबन्धक डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन हरदा ने बताया कि विकासखंड हरदा अंतर्गत ग्राम पंचायत हंडिया में 14 अक्टूबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा विकासखंड टिमरनी अंतर्गत ग्राम पंचायत रहटगांव में दिनांक 15 अक्टूबर एवं विकासखंड खिरकिया अंतर्गत ग्राम पंचायत चारूवा में दिनांक 16 अक्टूबर को रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा।

इन रोजगार मेलों में निजी क्षेत्र की कम्पनियां, वर्धमान यार्नस भोपाल, प्रथम एज्युकेशन भोपाल, नवकिसान बायोटेक भोपाल, क्यूसेस क्राप बैगलोर व टाटा इलेक्ट्रानिक एवं एमआरएफ टायर के प्रतिनिधि आदि संस्थाऐं प्रतिभागियों का चयन कर रोजगार के अवसर उपलब्ध करायेंगी।

उन्होने बताया कि जिले के बेरोजगार युवक युवतियां रोजगार मेलो में प्रतिभागिता कर चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते है। भाग लेने के लिए 18 से 30 वर्ष उम्र के कम से कम कक्षा 5 वीं उत्तीर्ण युवक युवतियां शामिल हो सकते है। उन्होने बताया कि टाटा इलेक्ट्रानिक के लिए 18 से 26 वर्ष की कम से कम कक्षा 12 उत्तीर्ण युवतीयां एवं एमआरएफ टायर के लिये कक्षा 10 उत्तीर्ण एवं किसी भी विषय में आईटीआई होना आवश्यक है।

What do you think?