Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 28°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : खिरकिया व टिमरनी की मिट्टी परीक्षण लेब संचालन हेतु 18 तक करें आवेदन

1 min read
For operating soil testing lab
Text Size:

Harda News :  किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा जिले के विकासखण्ड खिरकिया एवं टिमरनी में मिट्टी परीक्षण प्रयोगशालाओं की स्थापना की गई है। इन प्रयोगशालाओं का संचालन जिले के युवा उद्यमियों व एफपीओ संस्थाओं द्वारा ही किया जायेगा। उपसंचालक किसान कल्याण  संजय यादव ने बताया कि प्रयोगशालाओं के संचालन के इच्छुक युवाओं व एफपीओ संस्थाओं से 18 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये है।

उप संचालक कृषि संजय यादव ने बताया कि मृदा नमूना परीक्षण संबंधी मिट्टी परीक्षण प्रयोगशालाओं को युवा उद्यमियों व एफपीओ संस्थाओं को संचालन हेतु आवंटित किया जायेगा। इसके लिए एम.पी. ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। अर्हताधारक युवा उद्यमी व कृषि संबद्ध संस्थाएं 18 अक्टूबर तक अपने आवेदन एम.पी. ऑनलाइन पोर्टल पर स्वयं एवं एम.पी. ऑनलाइन के कियोस्क केन्द्र के माध्यम से आवेदन पत्र ऑनलाइन भर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के संबंध में अधिक जानकारी जिले के उपसंचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास कार्यालय से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है। इस संबंध में अद्यतन सूचनाएं एम.पी. ऑनलाइन पोर्टल पर प्रदर्शित की जायेगी। आवेदन की जानकारी कृषि विभाग की वेबसाइट http://www.mpkrishi.mp.gov.in पर उपलब्ध है।

What do you think?