Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News: विद्युत विभाग की लापरवाही से खम्भे मे आया करेन्ट युवक की हुई मौत, संबंधित विभाग पर क्या एक्शन लेगा जिला प्रशासन?

5 min read
Due to the negligence of the electricity department, the current came in the pole
Text Size:

Harda News: विद्युत कंपनी की लापरवाही अब हरदा जिले में आम बात हो गई हैं। हरदा की आम जनता आए दिन विद्युत कंपनी की लापरवाही से दो चार हो रही हैं। हाल ही में हरदा जिले में विद्युत विभाग की लापरवाही का एक गंभीर मामला सामना आया हैं। जहां विद्युत विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही से एक हंसते खेलते परिवार ने अपने पालनहार को खो दिया। विभाग की जरा सी लापरवाही की वजह से दो मासूम बच्चों के सर से उनके पिता का साया उठ गया। और एक बुजुर्ग माँ ने अपने इकलोता सहारा खो दिया। विद्युत विभाग की लापरवाही से एक युवक की मौत हो गई।

इससे पहले भी विद्युत विभाग की लापरवाही सामने आई थी जब एक खुली पड़ी डिपी से करेन्ट लगने से एक गाय की मौत हो गई थी। लेकिन इस घटना की हमारे अखबार में छापी खबर चुन्नीलाल सुखलाल के नाले के पास लगी डिपी मे कंरट से गाय कि मौत हो गई थी। इसके बाद लोगों ने इसका विरोध किया लेकिन विद्युत विभाग पर इसका कोई असर नहीं देखा गया। आला अधिकारी इस घटना पर मौन साधे रहें। और संबंधित कर्मचारियों के विरूद्ध कोई कार्यवाही नहीं की गई।

इसे विद्युत विभाग ने गंभीरता से नहीं लिया। और उसके बाद भी विद्युत विभाग में गम्भीरता नहीं दिखी। और शायद ये एक बैजुबान जानवर की मौत थी इसलिए जिला प्रशासन ने भी इस घटना को गंभीरता से नहीं लिया संबंधित विभाग पर कार्यवाही नहीं की गई। और आज इसका ये नतीजा निकला विद्युत विभाग की लापरवाही से एक घर का चिंराग बुझ गया। क्या अब भी जिला प्रशासन मौन ही रहेंगा? या फिर संबंधित विभाग पर कार्यवाही की जाएगी। क्या विधुत विभाग के आधिकारियों पर कोई कार्यवाही की जाएगी?

आज एक युवक कि मौत हुई है। उस परिवार का पालन पोषण उसके जिम्मे था अब जिले के आला अधिकारी उस परिवार के लिये क्या करते है? ये देखने वाली बात हैं। या मामले को यूंही रफादफा कर दिया जाऐगा। या फिर वही बात हो जिसका गया तकलीफ उसे ही होगी ओरो का क्या?

घर की बिजली हुई बंद खम्भे पर देखने गये हाथ लगाया लगा झटका मौके पर ही हुई मौत

हरदा की ग्रीन कॉलोनी में आटों संचालक बलवंत उम्र 42 के घर की लाईन बंद हो गई तो देखने गया था। लूज कनेक्शन से अक्सर अधिकांश मोहल्ले की लाईट बंद हो जाती है। लेकिन जैसे ही खभ्वे को हाथ लगाया तो झटके से गिर गया और मौके पर ही मौत हो गई परिवार वाले शासकीय अस्पताल लेकर आये जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया है मृतक बलवंत आटों से परिवार का जीवन यापन कर रहा था। मृतक बलवंत के दो बच्चे पत्नी और मां बुर्जुग है। ऐसी स्थिति में परिवार का पालन पोषण कैसे चालेगा?

*बिजली कपनी की लगातार लापरवाही आधिकारीयो अनदेखे पन से ऐसी घटना हो रही है इस पर कोई ध्यान नही दिया जा रहा हैं।
*विद्युत विभाग में शिकायत के लिये कं पनी मे कोई टोल फ्री नम्बर भी उपल्बध नहीं है।
*किसी को लोकल शिकायत करना हो तो कोई नहीं कर सकते है। बिजली बंद होने पर पहले भोपाल शिकायत करना पड़ता हैं। तब कही जाकर चार से पांच घंटे बाद सुनवाई होती हैं।

हरदा जिले की आम जनता को बिजली विभाग की लापरवाही से हमेशा परेशान होना पड़ता हैं। बिजली बंद हो जाय तो घन्टों मशक्कत के बाद बिजली सुधारने आते हैं। जबकि एक दिन समय पर बिल नहीं भरो तो पैनाल्टी लग जाती है। हरदा जिले में हर कभी लाईट बंद होना आम बात हो गई हैं। जबकि चारों क्षेत्र में अलग अलग अधिकारी हैं।

अधिकांश काम कंपनी ठेकेदारो के भरोसे है जगह-जगह लगें खंभे पर बायरो पर टेप तक नहीं लगे हुए हैं। जिसके चलते खुले बायर हवा में ढीले होने पर खंभे से चिपक जाते हैं। और असमय मौत का करण बनते हैं। लेकिन विद्युत विभाग ऐसी दुर्घटनाओं से सबक हासिल नहीं करती हैं। और विभाग के कर्मचारियों की अक्सर लापरवाही सामने आती हैं। उनका काम बहुत रिस्की हैं इसलिए उन्हें पुरे ध्यान के साथ अपना काम करना चाहिए।

हरदा जिले में जगह-जगह झूलते बायर खंभों पर बगैर टैप लगाकर ज्वाइंट कर देते हैं रख रखाव की सुविधा शून्य है कपनी के लापरवाही के चलते कभी कभी गरीब कर्मचारी असमय मौत के मुंह में समा जाते हैं।

कभी-कभी उनकी लापरवाही का खमियाजा बच्चे बुर्जुग युवा पीढ़ी को उठाना पड़ता है। जबकि ऐसे मामले में लापरवाही पर अपराध क़ायम किया जाना चाहिए लेकिन कोई कार्यवाई नहीं होती है। और बिजली विभाग में राहत राशि का कोई प्रावधान नहीं हैं।

हरदा जिले मुख्यालय पर हुई इस असमय मौत को लेकर आमजन में असंतोष बढ़ रहा है बिजली के खम्भों पर लगें खम्भे के बायरों मे जवाइट बॉक्स लगना चाहिए। जिसे खम्भे मे कंरट नहीं आऐ। जगह-जगह लूज कनेक्शन पर तत्काल संज्ञान लिया जाना चाहिए ताकि भविष्य में कोई अप्रिय स्थिति नहीं बने अधिकरियों को विधुत कपनी पर कार्रवाई करना चाहिए।
सैयद अस्पाक अली हरदा

What do you think?