Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 27°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : संभागआयुक्त के. जी. तिवारी ने बोरपानी और गोराखाल का दौरा कर ग्रामीणों से की चर्चा

4 min read
Divisional Commissioner K.G. Tiwari
Text Size:

Harda News : नर्मदापुरम् संभाग के आयुक्त के. जी. तिवारी ने टिमरनी विकासखंड के ग्राम बोरपानी और गोराखाल का दौरा कर वहां ग्राम चौपाल में ग्रामीणों से चर्चा कर सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में पूछताछ की और उनकी समस्याएं सुनी। उन्होने अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए।
कमिश्नर तिवारी ने ग्रामीणों से खाद बीज वितरण, उचित मूल्य की दुकान से खाद्यान्न, नमक, शक्कर वितरण के संबंध में जानकारी भी ली। उन्होंने गांव में विद्युत आपूर्ति, स्कूल में शिक्षकों की उपस्थिति तथा गांव में स्वास्थ्य कार्यकर्ता की उपस्थिति और टीकाकरण के संबंध में भी ग्रामीणों से पूछताछ की।

समय पर स्कूल न आने वाले शिक्षकों के विरूद्ध सख्त करें कार्यवाही

कमिश्नर तिवारी ने ग्राम बोरपानी में कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की गांव में खेती की पाठशाला कार्यक्रम आयोजित कर स्थानीय ग्रामीणों को खेती की नई नई तकनीक और जैविक खेती के संबंध में जानकारी दी जाए। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत अब 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वृद्धजनों को 5 लाख रूपये तक के निशुल्क उपचार की सुविधा मिलेगी, इसके लिए कार्ड बनाए जा रहे हैं। कमिश्नर तिवारी ने ग्रामीणों की शिकायत पर स्कूल के शिक्षकों को सचेत किया कि भविष्य में समय पर स्कूल आए अन्यथा अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने विकासखंड शिक्षा अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि स्कूलों का नियमित निरीक्षण करें तथा देर से स्कूल आने वाले शिक्षकों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करें।

बिजली का बिल हर माह नियमित रूप से दें

कमिश्नर तिवारी ने बोरपानी में जल जीवन मिशन के तहत गांव में नल जल योजना संचालन के संबंध में ग्रामीणों से पूछताछ की। ग्रामीणों ने बोरपानी के हाई स्कूल का भवन पुराना व छोटा होने से नये हाई स्कूल भवन निर्माण की मांग की, जिस पर उन्होने पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन यंत्री को भवन की रिपेयरिंग कराने के निर्देश दिये और नये भवन के लिये प्रस्ताव भेजने के लिये भी कहा। ग्रामीणों ने कमिश्नर तिवारी को बताया कि बिजली का बिल समय पर नहीं आता है तथा एक साथ कई माह का बिल आने से वे जमा नहीं कर पाते हैं, जिस पर उन्होने महाप्रबन्धक को निर्देश दिये कि हर माह ग्रामीणों को नियमित रूप से बिजली का बिल दिया जाए ताकि वे आसानी से जमा कर सकें। उन्होने गांव की विद्युत लाइन के मेंटेनेंस के संबंध में महाप्रबन्धक को निर्देशित किया।

वनग्रामों में शिविर लगाकर नामांतरण के लंबित मामलों का करें निराकरण

ग्राम गोराखाल व बोरपानी की चौपालों में कमिश्नर तिवारी ने ग्रामीणों से वन अधिकार पट्टा वितरण के संबंध में पूछताछ की। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि परिवार के मुखिया की मृत्यु होने पर उसके उत्तराधिकारियों के नाम से नामांतरण नहीं हो पा रहा है, जिस पर उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को समय सीमा में नामांतरण करने के निर्देश दिए। उन्होने एसडीएम बड़ोले और एसडीओ वन विभाग को निर्देश दिये कि गांव में शिविर लगाकर नामांतरण के लंबित सभी मामलों का निराकरण किया जाए। ग्राम गोराखाल में कमिश्नर तिवारी ने ग्रामीणों को बताया कि पशुओं के उपचार के लिये कोई समस्या हो तो 1962 नम्बर पर फोन करें। उन्होने गोराखाल के ग्रामीणों को समझाया कि उचित मूल्य की दुकान से खाद्यान्न हर माह ले लें क्योंकि अब पहले की तरह एक से अधिक माह का खाद्यान्न एक साथ नहीं मिलेगा। उन्होने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को निर्देश दिये कि नियमित रूप से गृह भेंट करें तथा बच्चों व गर्भवती महिलाओं को समय पर टीके लगवाएं। गोराखाल के ग्रामीणों ने गांव में पेयजल स्तर काफी नीचे होने से गांव के कुओं के गहरीकरण की मांग कमिश्नर तिवारी से की, जिस पर उन्होने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा व जनपद के अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिये।

What do you think?