Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
9 Nov 2026 हरदा 26°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

Harda News : रंजन को हर माह हृदय रोग की दवा नि:शुल्क उपलब्ध कराएं-संभागायुक्त

1 min read
Ranjan gets free heart disease medicine every month
Text Size:

Harda News : नर्मदापुरम् संभाग के आयुक्त के. जी. तिवारी ने ग्राम गोराखाल की चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान कलेक्टर आदित्य सिंह भी मौजूद थे। इस दौरान ग्रामीण सेवादास ने बताया कि उसका बेटा रंजन के हृदय का वाल्व खराब होने से कुछ वर्ष पूर्व सरकारी खर्चे पर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत भोपाल के अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था। उसके बाद वहां के डॉक्टर्स ने जो दवा नियमित रूप से खाने के लिये कहा था, वो दवा काफी महंगी है जोकि वह गरीबी के कारण नियमित रूप से नहीं खरीद पा रहा है। कमिश्नर तिवारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी व बीएमओ को निर्देश दिये कि रंजन के लिये कल ही एक माह की दवा उसके घर पहुँचाएं। उन्होने सेवादास से कहा कि वह नियमित रूप से अस्पताल से यह दवा नि:शुल्क हर माह प्राप्त कर ले। कमिश्नर तिवारी ने गांव की एएनएम को निर्देश दिये कि वह उसे हर माह घर जाकर नि:शुल्क दवा उपलब्ध करा दे।

What do you think?