Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : दयोदय गौ शाला में जिला स्तरीय गोवर्धन पूजन कार्यक्रम संपन्न

3 min read
Govardhan worship program concluded
Text Size:

Harda News : मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में शनिवार को जिला स्तरीय गोवर्धन पूजा कार्यक्रम स्थानीय दयोदय गौशाला हरदा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान कृष्ण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर सिंह व विधायक डॉ. दोगने ने गौ माता का विधिवत पूजन भी किया।

कलेक्टर सिंह और विधायक दोगने ने गायों को स्नेह पूर्वक दुलारा और उन्हें गुड़ एवं मिष्ठान इत्यादि खिलाया। कार्यक्रम में गौशालाओं में कार्यरत गौ सेवकों व गौ प्रेमियों का शॉल व श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।

विधायक दोगने ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि हम बचपन में मां का दूध केवल दो-तीन वर्षों तक ही पीते हैं, जबकि गाय माता का दूध हम जीवन भर पीते हैं । अत: हमारे जीवन में मां से बड़ा स्थान गौ माता का होना चाहिए। उन्होंने जिला प्रशासन से अनुरोध किया कि चरनोई भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए एक विशेष अभियान प्रारंभ किया जाए। उन्होंने कहा कि इस भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर गोपालन के लिए उपयोग में लाया जा सकता है। विधायक दोगने ने कार्यक्रम में गौशाला विकास के लिए विधायक निधि से 5 लाख रु. स्वीकृत करने की घोषणा की।

पूर्व मंत्री कमल पटेल ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि सडक़ों पर विचरण करने वाले निराश्रित गौ वंश के संरक्षण के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि यह कार्य केवल शासकीय प्रयासों से संभव नहीं है इसके लिए सभी नागरिकों की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि गाय माता में 33 करोड़ देवी देवताओं का वास होता है। गाय माता हमें दूध, गोबर, गोमूत्र सहित बहुत कुछ देती है।

कलेक्टर सिंह ने इस अवसर पर सभी को दीपावली पर्व और गौ पूजन कार्यक्रम की शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गौ संरक्षण और संवर्धन के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि गायों के संरक्षण के लिए जनजागरुकता लाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने प्रदेश की स्थापना दिवस पर इस वर्ष गोवर्धन पूजा कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा की परंपरा काफी प्राचीन है। गोवर्धन एवं गाय की पूजा प्रतीक रूप में होती है। वास्तव में यह प्रकृति की पूजा का भी पर्व है। लोक जीवन में गोवर्धन पूजा की समृद्ध परंपरा है, जिससे नई पीढ़ी को अवगत करवाने की दिशा में इस वर्ष शासन द्वारा विशेष प्रयास किए गए हैं। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन अनूप जैन ने किया।

What do you think?