Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : मध्य प्रदेश का 69 वां स्थापना दिवस हरदा जिले में समारोह पूर्वक मनाया

2 min read
69th Foundation Day of Madhya Pradesh
Text Size:

Harda News : मध्य प्रदेश का 69 वां स्थापना दिवस हरदा जिले में समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर पॉलिटेक्निक कॉलेज के सभाकक्ष में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में विधायक डॉ. आर.के. दोगने, पूर्व मंत्री कमल पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेडिया, उपाध्यक्ष अंशुल गोयल, जिला पंचायत सदस्य ललित पटेल, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश वर्मा, कलेक्टर आदित्य सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे, वन मंडल अधिकारी अनिल चोपड़ा सहित विभिन्न अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ मध्यप्रदेश गान के साथ हुआ।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए विधायक डॉ. आर.के. दोगने ने कहा कि मध्यप्रदेश के विकास के लिए केवल शासकीय प्रयासों की ही नहीं बल्कि सभी नागरिकों के मिले-जुले प्रयासों की आवश्यकता है। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों को मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस और दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज हम सभी को मध्यप्रदेश के विकास के लिए अपने सर्वश्रेष्ठ योगदान का संकल्प लेना चाहिए।

पूर्व मंत्री कमल पटेल ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश निरंतर विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के विकास के लिए हम सभी को आज अपने-अपने स्तर से हर संभव योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए।

स्व सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की लगी प्रदर्शनी

मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर पॉलिटेक्निक कॉलेज सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा गठित महिला स्व सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।

What do you think?