Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 27°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : कलेक्टर आदित्य सिंह ने टिमरनी विकासखण्ड के दूरस्थ ग्रामों का किया दौरा

4 min read
Collector Aditya Singh visited Timarni
Text Size:

Harda News : कलेक्टर  आदित्य सिंह ने बुधवार को टिमरनी विकासखण्ड के दूरस्थ ग्रामों आम्बा, छिरपुरा, खात्माखेड़ा, बड़वानी, बोथी, आलमपुर, बोरी, केलझिरी व रहटगांव का दौरा कर वहां शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। इस दौरान उन्होने शासकीय स्कूल, अस्पताल, आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण भी किया। भ्रमण के दौरान एसडीएम टिमरनी संजीव नागू, जनपद सीईओ सुश्री चेतना पाटिल सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

स्कूलों की सफाई, पुताई का कार्य तत्काल शुरू करें

ग्राम आलमपुर में कलेक्टर आदित्य सिंह ने रोजगार गारंटी योजना व 15 वे वित्त आयोग के तहत प्राप्त राशि से 10.74 लाख रूपये की लागत के तालाब निर्माण का निरीक्षण किया। उन्होने पंचायत सचिव को तालाब में मछली उत्पादन व सिंघाड़ा उत्पादन कर आय प्राप्त करने के लिये कहा। उन्होने आलमपुर की माध्यमिक शाला निरीक्षण के दौरान शाला भवन की रंगाई पुताई व सफाई कराने तथा खाली पड़े मैदान की घास कटवाकर खेल मैदान तैयार कराने के निर्देश पंचायत सचिव को दिये। कलेक्टर आदित्य सिंह ने स्कूल में बच्चों से चर्चा कर मध्यान्ह भोजन वितरण, साइकिल वितरण, गणवेश वितरण तथा दंत शक्ति अभियान के तहत टूथ ब्रशिंग के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान बच्चों ने उन्हें पहाड़े सुनाए तथा गुणा भाग के सवाल करके दिखाए। कलेक्टर  सिंह ने उप स्वास्थ्य केन्द्र आलमपुर का भी निरीक्षण किया।

पेयजल योजना शीघ्रता से पूर्ण कर पंचायत को हेण्ड ओवर करने के निर्देश दिये

कलेक्टर आदित्य सिंह ने माध्यमिक शाला बड़वानी का निरीक्षण भी किया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत समस्या है। विद्युत आपूर्ति व्यवस्थित न होने से सिंचाई में दिक्कत आ रही है। ग्रामीणों ने गांव में नया विद्युत ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की। उन्होने ग्राम बड़वानी में मिडिल स्कूल परिसर में स्थित मैदान का समतलीकरण कराकर उसे खेल मैदान के रूप में तैयार करने के निर्देश पंचायत सचिव को दिये। उन्होने बड़वानी के उप स्वास्थ्य केन्द्र का भी निरीक्षण किया। ग्राम बड़वानी में कलेक्टर आदित्य सिंह ने जल जीवन मिशन के तहत संचालित पेयजल योजना का भी निरीक्षण किया तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि पेयजल योजना के शेष कार्यों को पूर्ण कर पंचायत को हेण्ड ओवर करें।

केलझिरी के आंगनवाड़ी केन्द्र की व्यवस्थाओं की सराहना की

कलेक्टर आदित्य सिंह ने ग्राम केलझिरी की आंगनवाड़ी का भी निरीक्षण किया तथा बच्चों को टॉफी, बिस्किट वितरित किये और बच्चों से पोषण आहार वितरण के संबंध में जानकारी ली। उन्होने केलझिरी आंगनवाड़ी केन्द्र में उपलब्ध सुविधाओं व व्यवस्थाओं की सराहना की। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्री संजय त्रिपाठी भी मौजूद थे। कलेक्टर आदित्य सिंह ने रहटगांव के एल.एन. पालीवाल हायर सेकण्ड्री स्कूल का भी निरीक्षण किया तथा विद्यार्थियों के लिये प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों हेतु जरूरी पुस्तकें उपलब्ध कराने के संबंध में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी और प्राचार्य को निर्देश दिये।

कुपोषित बच्चे को एनआरसी में भर्ती कराने के दिये निर्देश

कलेक्टरआदित्य सिंह ने छिरपुरा आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होने गांव में नवनिर्मित आंगनवाड़ी केन्द्र भवन भी देखा और आंगनवाड़ी केन्द्र को नये भवन में शिफ्ट करने के निर्देश दिये। उन्होने गांव में 37.84 लाख रूपये लागत से निर्मित संत सिंगाजी गौशाला का भी निरीक्षण किया तथा गौशाला के चारा व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिये। ग्राम खात्माखेड़ा की मिनी आंगनवाड़ी के निरीक्षण के दौरान एक कुपोषित बच्चा मिला जिसे उन्होने पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती कराने के निर्देश दिये।
कलेक्टर आदित्य सिंह ने ग्राम बोथी के आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण भी किया। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि मुनगा पावडर बच्चों को घोलकर पिलाने से उनके कुपोषण के स्तर में सुधार आया है। उन्होने पंचायत सचिव को आंगनवाड़ी भवन की मरम्मत तथा रंगाई पुताई कराने के लिये भी कहा। उन्होने बोथी के स्कूल का भी निरीक्षण किया। ग्राम बोथी में उन्होने पंचायत भवन व उप स्वास्थ्य केन्द्र भी देखा। स्वास्थ्य कार्यकर्ता से उन्होने टीकाकरण के संबंध में जानकारी ली। ग्राम आम्बा में कलेक्टर आदित्य सिंह ने प्राथमिक शाला तथा आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया।

What do you think?