Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 27°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : कलेक्टर आदित्य सिंह ने ग्राम बोरी के शिविर में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

1 min read
Collector Aditya Singh visited the village
Text Size:

Harda News :  जिले के वनग्रामों में निवासरत ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा योजनाओं की जानकारी उन्हें देने के उद्देश्य से जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। इन शिविरों में ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण तो किया ही जा रहा है साथ ही ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया जा रहा है।

इसी क्रम में बुधवार को टिमरनी विकासखण्ड के वनग्राम बोरी में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कलेक्टर सिंह ने उपस्थित ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिये अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होने अधिकारियों से कहा कि शिविर में प्राप्त शिकायतों व समस्याओं संबंधी आवेदनों का आज ही निराकरण करें।

हितग्राहियों को सौंपे गये स्वीकृति पत्र

शिविर में जनजातीय कार्य विभाग द्वारा भगवान बिरसामुण्डा स्वरोजगार योजना के तहत तीन हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किये गये। इनमें रामस्वरूप पुत्र मनीराम को लोडिंग वाहन क्रय करने के लिये 11.95 लाख रूपये, राहुल काजले को किराना दुकान के लिये 1.80 लाख तथा प्रीतम पुत्र दयाराम को एमपी ऑनलाइन कियोस्क व फोटोकॉपी दुकान स्थापित करने के लिये 2 लाख रूपये के स्वीकृति पत्र प्रदान किये गये।

What do you think?