Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : अतिवर्षा की स्थिति में पुल पुलिया व रपटों पर विशेष सावधानी रखें-कलेक्टर आदित्य सिंह

2 min read
In case of heavy rainfall, special measures should be taken on bridges, culverts and culverts
Text Size:

Harda News: कलेक्टर आदित्य सिंह ने कलेक्ट्रेट के वीसी रूम में आयोजित बाढ़ एवं आपदा प्रबन्धन संबंधी बैठक में लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना तथा सडक़ विकास निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि अतिवर्षा की स्थिति में अपनी-अपनी विभागीय सडक़ों के साथ निर्मित किये गये पुल पुलियाओं पर बेरिकेटिंग कराने की व्यवस्था की जाए। उन्होने एसडीएम व तहसीलदारों को निर्देश दिये कि अतिवर्षा की स्थिति में पुल पुलिया व रपटों पर दोनों ओर होमगार्ड के जवान या चौकीदार तैनात किये जायें ताकि वर्षा के पानी के पुल पुलिया पर से ओवर फ्लो होने की स्थिति में वाहनों व यात्रियों का आवागमन प्रभावी ढंग से रोका जा सके। पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे, जिला पंचायत के सीईओ रोहित सिसोनिया, अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

कलेक्टरसिंह ने बैठक में निर्देश दिये कि ऐसे पुल पुलिया व रपटें चिन्हित किये जायें, जिनसे होकर विद्यार्थी व अन्य बच्चे अपने स्कूल या आंगनवाड़ी जाते है। वर्षा अधिक होने पर इन पुल पुलियाओं पर विशेष सावधानी रखी जाए। उन्होने कहा कि यदि किसी स्कूल के आस पास पुल पुलिया है,तो आसपास के स्कूलों से बच्चों को छोडऩे से पहले शिक्षक पुल पुलिया रपटे जाकर देख लें, यदि वर्षा का पानी रपटे या पुलिया पर है तो बच्चों को स्कूल से न छोड़ें।

उन्होने जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक और जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास को इस संबंध में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिये। कलेक्टर सिंह ने जिला और खण्ड स्तर पर बनाये गये आपदा नियंत्रण कक्ष को चौबीसों घंटे क्रियाशील रखने के लिये कहा। उन्होने सभी अधिकारियों से कहा कि वर्षा के इस मौसम में अपने मैदानी अमले को मुख्यालय पर ही रहने के लिये पाबंद करें ताकि बाढ़ व प्राकृतिक आपदा की स्थिति में आवश्यकता पढऩे पर ग्रामीण क्षेत्रों में पदस्थ ये कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर मौजूद रहें।

What do you think?