Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News: सरकारी कार्यालयों में आवेदकों के साथ हो अच्छा व्यवहार सम्मान पूर्वक विभागीय सेवाएं उपलब्ध कराएं-कलेक्टर आदित्य सिंह

2 min read
Applicants should be treated well in government offices
Text Size:

Harda News: ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के तहत सभी अधिकारी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ पौधरोपण करें और उसके फोटो वायुदूत एप पर अपलोड करें। सभी अधिकारी कर्मचारी निर्धारित समय से पूर्व कार्यालय पहुँचें और कार्यालय में आने वाले आवेदकों से अच्छा व्यवहार करते हुए उन्हें विभागीय सेवाएं उपलब्ध कराएं। यह निर्देश कलेक्टर आदित्य सिंह ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित अधिकारियों की बैठक में उपस्थित अधिकारियों को दिये।

उन्होने कहा कि सभी अधिकारी अपने अधीनस्थ कार्यालयों का नियमित निरीक्षण करें और निरीक्षण प्रतिवेदन जारी करें। उन्होने निर्देश दिये कि शासकीय छात्रावासों और आश्रमों का नियमित निरीक्षण किया जाए।

कलेक्टर सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का समय पर निराकरण करें और किये गये निराकरण को पोर्टल पर दर्ज करें। कोई भी शिकायत ‘‘नॉट अटेंडेड’’ न रहे, यह सुनिश्चित किया जाए। बैठक में जिला पंचायत के सीईओ रोहित सिसोनिया व अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

कलेक्टर सिंह ने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये कि ग्रामीण क्षेत्रों में नालियों की साफ-सफाई नियमित रूप से कराई जाए। उन्होने कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी को निर्देश दिये कि पेयजल पाइप लाइन के गांवों में जो सडक़ें खोदी गई है, उनकी त्वरित रिपेयरिंग करायें ताकि बरसात में कोई दुर्घटना की आशंका न रहे। उन्होने सभी अधिकारियों से कहा कि अपने-अपने विभाग के जर्जर हो चुके भवनों को चिन्हित करें तथा उनकी रिपेयरिंग या उनके पुनर्निर्माण के प्रस्ताव वरिष्ठ कार्यालयों को भिजवाएं।

कलेक्टर सिंह ने मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिये कि शहरी क्षेत्र में वर्षा के मौसम में खाली पड़े प्लाटों में गंदगी एकत्र न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होने सभी एसडीएम को निर्देश दिये कि प्राकृतिक आपदा से क्षति के मामले में पीढि़त परिवार को राजस्व पुस्तक परिपत्र के नवीनतम प्रावधानों के अनुसार तीन दिन में राहत राशि भुगतान करायें।

What do you think?