Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news : अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज अपराधों में पीडि़तों को राहत दिलाएं- कलेक्टर आदित्य सिंह

3 min read
Provide relief to victims of crime- Collector Aditya Singh
Text Size:

Harda news : कलेक्टर आदित्य सिंह ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये कि अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज अपराधों में पीडि़तों को शासन के प्रावधानों के अनुसार राहत राशि दिलाई जाए और जघन्य व सनसनीखेज अपराधों के दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाए। जिला अभियोजन अधिकारी इसकी नियमित मॉनिटरिंग करें। बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे, वनमण्डल अधिकारी अनिल चौपड़ा, अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौडा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। बैठक में बताया गया कि अनुसूचित जाति के 20 प्रकरणों में 27.27 लाख रूपये की राहत राशि पीडि़तों को वितरित की जाना है जबकि अनुसूचित जनजाति के 5 प्रकरणों में 6.25 लाख रूपये की राहत राशि दी जाना है। कलेक्टर सिंह ने इन कुल 25 मामलों में 33.52 लाख रूपये की राहत राशि भुगतान के लिये आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला संयोजक को निर्देश दिये।

बिना नम्बर के वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही करें

कलेक्टर सिंह ने खनिज के अवैध उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने तथा बिना नम्बर के वाहनों के स्वामियों के विरूद्ध कार्यवाही के लिये विशेष अभियान प्रारम्भ करने के निर्देश यातायात प्रभारी और जिला परिवहन अधिकारी को दिये। उन्होने वन क्षेत्र में अवैध उत्खनन रोकने के लिये वनमण्डल अधिकारी और खनिज अधिकारी को कार्यवाही के लिये कहा।

चिटफण्ड और माइक्रो फाइनेंस कम्पनियों से पीडि़तों व्यक्ति थाने में शिकायत करें

कलेक्टर सिंह ने बैठक में कहा कि चिटफण्ड व माइक्रो फाइनेंस कम्पनियों के व्यापार को रोकने के लिये विशेष अभियान प्रारम्भ किया जाए और नागरिकों को इन कम्पनियों से बचाव के लिये समझाईश देकर प्रेरित किया जाए। उन्होने कहा कि चिटफण्ड व माइक्रो फाइनेंस कम्पनियों के शोषण के शिकार लोग सामने आएं और निकटतम पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं ताकि कार्यवाही की जा सके।

कालाबाजारी रोकने के लिये अभियान शुरू करें

कलेक्टर सिंह ने बैठक में निर्देश दिये कि घरेलू गैस सिलेण्डर के व्यावसायिक उपयोग और वस्तुओं की काला बाजारी रोकने के लिये विशेष अभियान प्रारम्भ करें। जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि पिछले दिनों घरेलू गैस सिलेण्डर के व्यावसायिक उपयोग के कुल 7 प्रकरण दर्ज कर 44 गैस सिलेण्डर जप्त किये गये है, जिन पर 1.12 लाख रूपये का अर्थदण्ड लगाने की कार्यवाही की गई। उन्होने बैठक में निर्देश दिये कि सभी एसडीएम और एसडीओपी गैस सिलेण्डर के गोदामों का नियमित निरीक्षण करें।

मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण करें, तम्बाकू उत्पादों की बिक्री स्कूलों के आसपास न हो

कलेक्टर सिंह ने बैठक में औषधि निरीक्षक को निर्देश दिये कि मेडिकल स्टोर्स का नियमित निरीक्षण करें व दवाओं के नमूने लेकर जांच करें। औषधि निरीक्षक ने बताया कि गत दिनों जिले में कुल 17 मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया गया, 10 दवाओं के नमूने लिये गये तथा 2 मेडिकल स्टोर्स के लायसेंस निलंबित करने की कार्यवाही की गई। उन्होने स्कूलों के आसपास तम्बाकू उत्पादों की बिक्री पर सख्ती से रोक लगाने के लिये निर्देश दिये कि और कहा कि स्कूल की 300 फिट परिधि में तम्बाकू उत्पाद किसी भी दुकान पर न बेचे जाए, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होने कहा कि नशा मुक्ति अभियान के प्रचार-प्रसार और तम्बाकू उत्पादों को त्यागने के लिये जागरूकता अभियान प्रारम्भ किया जाए।

दुर्घटना की दृष्टि से ब्लेक स्पॉट चिन्हित करें

कलेक्टर सिंह ने बैठक में कहा कि सडक़ दुर्घटनाएं जिन स्थानों पर अधिक होती है, ऐसे स्थानों को ब्लेक स्पॉट के रूप में चिन्हित करें और वहां आवश्यक सुधार की कार्यवाही करें ताकि सडक़ दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। उन्होने ऐसे स्थानों पर साईड शोल्डर की चौड़ाई बढ़ाने और मजबूती करण के लिये कहा। अधिक दुर्घटना वाले स्थानों पर स्पीड ब्रेकर और रिफ्लेक्टर लगाने के लिये भी कलेक्टर सिंह ने निर्देश दिये।

What do you think?