Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 26°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news : कलेक्टर आदित्य सिंह ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

2 min read
Collector Aditya Singh heard the problems of the citizens in the public hearing
Text Size:

Harda news : कलेक्टर आदित्य सिंह ने जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत जिला पंचायत के सभाकक्ष में नागरिकों की समस्याएं सुनी तथा उनके निराकरण के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। इस दौरान अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

जनसुनवाई में ग्राम कालपी निवासी अशोक पाराशर ने कलेक्टर सिंह को आवेदन देकर बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा कालपी में 4 वर्ष पूर्व नाली निर्माण कराया गया था, परन्तु नाली के पानी की उचित निकासी नहीं होने के कारण पानी उसके खलिहान में भरा रहता है, जिस पर कलेक्टर सिंह ने जनपद पंचायत टिमरनी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये। ग्राम अबगांवखुर्द निवासी रामभरोस ने कलेक्टर सिंह को हाइवे रोड किनारे छोड़ी हुई अधूरी नाली को पूर्ण कराने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर कलेक्टर सिंह ने जनपद पंचायत हरदा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये।

जनसुनवाई में हरदा निवासी विजय कुमार अग्रवाल ने कलेक्टर सिंह को बताया कि उनके ग्राम हीरापुर में खेत के गेट के सामने पुलिया के पाइप को निर्माण एजेन्सी द्वारा बंद कर दिया गये है, जिससे बरसात का पानी उनके खेत में जाएगा इसलिये अस्थाई नाली बनाकर पानी को आगे बढ़ाया जाए।

इस पर कलेक्टर सिंह ने तहसीलदार हंडिया को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये। हरदा निवासी सुमेर सिंह राजपूत ने जनसुनवाई में कलेक्टर सिंह को नाली की सफाई करवाने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर कलेक्टर सिंह ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरदा को नाली की सफाई कराने के निर्देश दिये।

ग्राम फुलड़ी निवासी विनोद गौर ने जनसुनवाई में कलेक्टर सिंह को अपनी भूमि का सीमांकन कराने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर कलेक्टर सिंह ने एसडीएम टिमरनी को समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये।

जनसुनवाई में ग्राम मनियाखेड़ी निवासी मुकेश ने कलेक्टर सिंह को खुली पड़ी खदानों पर तार फेंसिंग कराने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर कलेक्टर सिंह ने तहसीलदार टिमरनी को समस्या के निराकरण कराने के निर्देश दिये।

शिवम् वाटिका कॉलोनी निवासियों ने जनसुनवाई में कलेक्टर सिंह को कॉलोनी का पूर्वी द्वार खुलवाने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर कलेक्टर सिंह ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरदा को आवेदकों की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये।

What do you think?